{"_id":"e812aed08eb161ff70168277d1b5bea7","slug":"beautiful-flowers-and-strange-fruit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूबसूरत फूल और अजीब फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूबसूरत फूल और अजीब फल
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर फ्लोरी कल्चर सोसाइटी ने शनिवार को जेके लॉन कमला नगर में दो दिवसीय ‘फ्लावर शो’ लगाया है। प्रदर्शनी में डहेलिया, ग्लाइडोलियस, लिली, रजनीगंधा, गुलाब, अफ्रीकन मेरीगोल्ड, नरगिस, डफोडिल, ट्यूलिप, बिगोनिया और डिजाइनर पौधों को छह भागों और 113 वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा फल, सब्जियों और उससे बने अचार आदि की वैराइटी भी पेश की गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन आयोजक ऊषा झुनझुनवाला ने किया।
आयोजक जीएस गौर और ब्रजेश सिंह ने बताया कि पुरस्कार वितरण रविवार को दोपहर 2 बजे से होगा। प्रदर्शनी में कैकट्स की वैराइटी सजाने वाले हसन आगा और लखनऊ से आए पुष्प वाटिका डेकोरेटर का बोनसाई खूब पसंद किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जीएस गौर, गीतांजलि चड्ढा, डॉ. सुषमा मानिकताला, राजश्री डालमिया, बीके श्रीया, प्रीति सिंह, आरपी तोमर और रवि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खूब देखी गई काली बंदगोभी और काले टमाटर
प्रदर्शनी में वर्षा सिंहानिया द्वारा सजाए गए काले टमाटर और काली बंदगोभी देखने वालों की भीड़ रही। सब्जी की कैटेगरी में लगाए गई इन सब्जियों में वर्षा ने दूसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
ये रही मुख्य फूलों और पौधों की वैराइटी-
कैकटस, सनेरिया, यूफोरेब्रिया, पिटुनिया, पिटुनिया डबल, पेंसी डबल, कलनांचो, बोगन बिलया, एनथोरियम, ऑस्टर, ब्राचीकाम, स्टालर, फ्रेंच मेरीगोल्ड, लिलियम, ट्यूलिप, जरबेरा, कट फ्लावर, बोनसाई, सब्जियां, शोपीस..।