Kanpur News: नानाराव पार्क में फेस-1 के तहत सुंदरीकरण शुरू, आकर्षण बढ़ाने के लिए पशु-पक्षियों के स्टैच्यू लगाए
केएससीएल ने फेस-1 के तहत ऐतिहासिक नानाराव पार्क में सुंदरीकरण शुरू कराया है। इसके तहत बच्चों को आकर्षित करने के लिए पशु-पक्षियों के स्टैच्यू लगाए जा रहे हैं। इनमें हाथी, घोड़ा, शुतुरमुर्ग, पंख फैलाए मोर आदि देखने को मिलेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आजादी के मूक गवाह रहे नानाराव पार्क में दर्शकों को हाथी, घोड़ा, शुतुरमुर्ग, कंगारू, पंख फैलाए मोर आदि पशु-पक्षी भी नजर आएंगे। सोमवार को पार्क के सुंदरीकरण के तहत स्टैच्यू लगाए गए। साथ ही, पार्क के अन्य स्थानों पर पौधरोपण के साथ ही दो साल तक रखरखाव का भी ठेका दिया गया है।
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब नौ करोड़ रुपये से नानाराव पार्क का फेस-1 के तहत सुंदरीकरण कराया है। अब फेस-2 के तहत उद्यानीकरण सहित अन्य सुंदरीकरण कार्य शुरू कराए गए हैं। इसी योजना के तहत इस पार्क के खाली स्थानों में पशु-पक्षियों के आकर्षक स्टैच्यू बनाए जा रहे हैं।
केएससीएल के प्रभारी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ढाई करोड़ रुपये से नानाराव पार्क सुंदरीकरण फेस-2 के इस पार्क में हार्टिकल्चर सहित सुंदरीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। पार्क में जहां-जहां भी खाली जगह है, वहां विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाएंगे।
बच्चों को आकर्षित करने के उद्देश्य से वहां पशु-पक्षियों के स्टैच्यू भी लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन स्थल में भी सुधार कार्य होंगे। ठेकेदार दो साल तक पौधों का रखरखाव करेगा। इस बीच यदि कुछ पौधे नष्ट हुए, तो उनके स्थान पर नए पौधे लगाएगा। जितने पौधे लगेंगे, दो साल बाद उनकी गिनती होने के बाद ही पूरा भुगतान होगा।