{"_id":"5c55c946bdec22739b069ef4","slug":"beating-between-sp-bjp-workers-due-to-comment-on-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई, वजह थी अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई, वजह थी अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी
Sat, 02 Feb 2019 10:15 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
हंगामे के दौरान जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में छिबरामऊ के ग्राम बहवलपुर में शनिवार दोपहर एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब अखिलेश यादव को लेकर की गई टिप्पणी से भड़के सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
शनिवार को सपा नेता रविपाल सिंह यादव के बेटे दिनकर का ग्राम बहवलपुर में शादी समारोह का आयोजन था। भाजपा नेता भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की जानकारी होते ही काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता बहवलपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
पंडाल में भाजपा नेता के साथ मौजूद कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं की पहले नोकझोंक हुई। बाद में सपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी। इससे हंगामा शुरू हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि जिस समय हंगामा हुआ, उस समय तक पूर्व मुख्यमंत्री कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए थे। उनके आने से पहले ही बवाल शांत हो गया था।
विज्ञापन