कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले सतर्क रहें, यहां महिला से हुई 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी
कानपुर के काकादेव इलाके में पांडु नगर निवासी प्राइवेट कर्मी अमित अवस्थी ने बताया कि पत्नी स्वाती का खाता ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी बैंक) की रंजीत नगर शाखा में है। मंगलवार को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पेमेंट गेटवे मोबीविक का कस्टमर एक्जीक्यूटिव बताया। पत्नी के मोबाइल पर ‘एनी डेस्क ऐप’ डाउनलोड करवाया। फिर पत्नी से इसका कोड पूछ लिया। कुछ देर बाद उसके खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि बैंक डिटेल से पता किया जा रहा है कि पैसा कहां और किसके खाते में भेजा गया।
यह होता है ‘एनी डेस्क एप’
एक्सपर्ट की सलाह
साइबर एक्सपर्ट अमित दुबे ने बताया कि इस तरह का ऐप अगर डाउनलोड किया है तो उसकी आईडी (कोड) किसी से भी साझा न करें।