{"_id":"e7fb5b932d669f3c217635cceb99157a","slug":"bavaria-put-the-robbery-the-couple-and-daughter-in-critical-position-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया ने डाला डाका, दंपति-बेटी मरणासन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया ने डाला डाका, दंपति-बेटी मरणासन्न
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिठूर के नई आबादी वाले क्षेत्र हरगोविंदपुरम मंधना में गुरुवार देर रात बावरिया गिरोह के डकैतों ने सिक्योरिटी गार्ड के घर धावा बोलकर पति, पत्नी और युवा बेटी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया और अलमारी, लॉकर तोड़कर नकदी-जेवर लूट ले गए।
दंपति के 11 साल के बेटे को बदमाशों ने चादर से बांध दिया। पड़ोसियों के जुटने की आहट पाकर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर रात करीब 3:15 बजे एसपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी, डॉग स्क्वाएड, फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
शक के आधार पर पुलिस ने मूर्ति बनाने वाले पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सूत्रों की माने तो इनमें से दो लोगों को गार्ड के बेटे ने पहचान लिया है। पता चला है कि अपने को मूर्ति बनाने वाला दिखाकर दो बदमाशों ने रेकी की। इसके बाद बदमाशों के बाकी साथी ट्रेन से रात में ही कानपुर आए और वारदात कर डाली।
विज्ञापन
गैंग में एक महिला भी है। सूत्रों का दावा है कि बिठूर पुलिस ने डकैती के दौरान लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। बावरिया गैंग का यह कुनबा आगरा, लखनऊ, फतेहगढ़ और रायबरेली में वारदात करता है। इधर, रामा डेंटल अस्पताल में भर्ती दंपति की हालत गंभीर है जबकि बेटी आईसीयू में है।
राघवेंद्र शुक्ला (42) कन्नौज जिले के शुक्लनपुरवा(ठठिया) गांव के मूल निवासी हैं और शारदा नगर के माउंट कार्मल स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड हैं। पत्नी मीना(38) बेटी शिल्पी (18) और बेटे गौरव के साथ सवा महीने से हरगोविंदपुरम स्थिति नवनिर्मित मकान में रह रहे हैं।
बेटे ने बताया कि रात में सभी लोग छत पर सो रहे थे। अचानक पांच-छह बदमाश आ गए और तीन बदमाशों ने डंडों, रॉड, तमंचे की बट से मारना-पीटना शुरू कर दिया, जबकि बाकी बदमाश लूटपाट करने लगे। एक बदमाश लुंगी लपेटे था। चीख-पुकार सुनकर दो घर दूर रहने वाले रीता और अजय सिंह छत पर आ गए और शोर मचाया। तब बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले।
पड़ोसी नितिन ने घर की छत से एक बदमाश को ईंट फेंककर मारी तो वह चुटहिल भी हो गया। बदमाशों के भागने के बाद पड़ोसी जुटे और 100 नंबर डॉयल किया। फिर घायलों को अस्पताल भेजा गया। दंपति और बेटी बोलने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस ने राघवेंद्र के भाई से तहरीर लिखाकर लूटपाट और हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।