फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Batons on bjp activist

भाजपाइयों पर लाठीचार्ज

Sun, 20 Sep 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
Batons on bjp activist
होमगार्डों के साथ मारपीट करने के आरोपी भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने और पीटने पर भड़के भाजपाइयों ने शनिवार शाम किदवईनगर थाने के अंदर इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दकी को पीट दिया तो भारी बवाल हुआ।
विज्ञापन


गुस्साई पुलिस ने भाजपाइयों पर जमकर लाठी चटकाईं और भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया को भी लाठियों से पीटा। थाने के भीतर और बाहर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा गया। एसपी सहित कई थानों की फोर्स बुला ली गई। रात में भाजपा विधायक सतीश महाना अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस ने हंगामा करने वाले सात भाजपाइयों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


रात तक भाजपाई थाने के अंदर और बाहर जमे हैं। उधर, भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ने वाले तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। सप्ताह भर पूर्व किदवईनगर स्थित म्यूजिकल फाउंटेन के पास तीन होमगार्डों के साथ कुछ नशेबाज लड़कों ने मारपीट की थी। इस मामले में डी ब्लाक निवासी भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत सिंह पर रिपोर्ट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम साढ़े चार बजे थाने के तीन सिपाही प्रशांत की चाय की दुकान पर पहुंचे और उसे पकड़कर थाने ले जाने लगे। इस पर प्रशांत और उसकी मां माला सिपाहियों से भिड़ गईं और पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। सिपाही आशुतोष, राकेश और धीरेंद्र ने बाबूपुरवा फोर्स की मदद से प्रशांत को उठवा कर थाने पहुंचा दिया।

इसके कुछ देर बाद ही छावनी के भाजपा विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में वहीं पर बैठकर धरना देने लगे। कुछ देर बाद इंस्पेक्टर फाजिल थाने पहुंचे तो विधायक ने उन्हें बताया कि उनकी सीओ बाबूपुरवा ज्ञानेंद्र सिंह से बात हो गई थी कि प्रशांत के मकान मालिक दुकान खाली कराने के लिए उसे बेवजह फंसा रहे हैं, लिहाजा मामले की जांच पड़ताल कर ली जाए।

सीओ ने उन्हें जांच का आश्वासन भी दिया था, फिर भी सिपाही प्रशांत को पीटते हुए थाने ले आए। लिहाजा तीनों सिपाहियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद इंस्पेक्टर ने सीओ से और सीओ ने एसएसपी से बात की तो तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इसके बाद मामला ठंडा पड़ ही रहा था कि तभी मेडिकल कराकर लौटे प्रशांत और उसकी मां ने थाने में फिर हंगामा शुरू कर दिया। माला के मुताबिक डॉक्टरों ने मेडिकल करने से इनकार कर दिया है।

सिपाहियों की पिटाई से प्रशांत की हालत काफी बिगड़ गई है। यह सुनते ही भाजपाई आपा खो बैठे और इंस्पेक्टर को थाने के भीतर ही अपशब्द कहने लगे। दो-तीन कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई कर दी। फिर क्या था, सिपाहियों ने थाने के भीतर ही भाजपाइयों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। विधायक रघुनंदन को भी तीन-चार लाठियां पड़ गईं।

भाजपाई भागकर सड़क पर आ गए तो पुलिस ने वहां भी उन्हें पीटा। सूचना पाकर भाजपा नेता बीनू शुक्ला भी समर्थकों के साथ थाने के बाहर पहुंच गए। कई थानों का फोर्स, क्यूआरटी, एसपी पूर्वी भी मौके पर पहुंचे और नारेबाजी कर रहे भाजपाइयों पर दोबारा लाठीचार्ज कर दिया।


विधायक समेत कई भाजपाई आसपास की दुकानों में छिप गए। शाम सवा सात बजे के आस-पास जब विधायक सतीश महाना, राकेश तिवारी, पार्षद रीता शास्त्री समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और समझौते की बात करने लगे। इस पर एसपी पूर्वी ने साफ कह दिया कि बवाल करने वालों पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट की जाएगी। खबर लिखे जाने तक एसपी और विधायक महाना के बीच वार्ता जारी थी।

पुलिस ने भाजपा व भाजयुमो के अमन, प्रमोद विश्वकर्मा, रचित पाठक, शशांक, अच्छे द्विवेदी और पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed