फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   barati beaten a man and he died when he reached home

बरातियों की पिटाई से बर्फ व्यापारी की मौत, दूल्हे की कार से टकरा गया था लोडर

Sun, 16 Jun 2019 09:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 16 Jun 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
barati beaten a man and he died when he reached home
बरातियों के पीटने से व्यापारी की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में दूल्हे की कार से लोडर टकराने से नाराज बरातियों ने बर्फ व्यापारी को पीटकर मरणासन्न कर दिया। घायल को नेवरना चौकी के पास छोड़कर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने उपचार कराने के बजाए टेंपो में बैठाकर उसे घर भेज दिया। घर पहुंचने के दो घंटे बाद बर्फ व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन


इससे आक्रोशित परिजन शव लेकर नेवरना पुलिस चौकी पहुंचे और सड़क पर शव रखकर अचलगंज पुरवा मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे की कार के चालक व 20 अज्ञात बरातियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की तब एक घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन


 

पुलिस ने उपचार न करा घायल को भेज दिया था घर

अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़रीकला गांव निवासी संजय (35) पुत्र लोकनाथ शुक्ला अपने लोडर से बर्फ बेचने का काम करता था। रविवार सुबह करीब नौ बजे नया खेड़ा गांव में बर्फ उतारकर वह लोडर लेकर गांव जा रहा था। गांव के मोड़ पर नयाखेड़ा गांव की तरफ से आ रही एक दूल्हे की कार से उसका लोडर टकरा गया।

इस पर दुल्हन विदा कर लौट रहे दूल्हे व बरातियों ने संजय को पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में बराती संजय को लेकर नेवरना पुलिस चौकी पहुंचे। जहां पुलिस ने संजय का लोडर व दूल्हे की कार खड़ी करा ली। इसके बाद बराती दूसरे वाहन से निकल गए। उधर, घायल संजय को पुलिस ने एक टेंपो में बैठाकर उसके घर भेज दिया।

 

नेवरना चौकी के बाहर शव रख एक घंटे तक परिजनों ने किया हंगामा

घर पहुंचने के दो घंटे बाद संजय की मौत हो गई। पिता लोकनाथ ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने संजय को बेरहमी से पीटा गया लेकिन उसे बचाया नहीं गया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के भागने में मदद करने का भी आरोप लगाया। जाम की सूचना पर अचलगंज थाने के एसएसआई अर्जुन सिंह पहुंचे।

उन्होंने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने मृतक संजय के पिता लोकनाथ शुक्ला की तहरीर पर दूल्हे की कार के अज्ञात चालक व 20 अन्य बरातियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। एसपी एमपी वर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। चौकी स्टाफ की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed