फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Executive-Elders Committee dispute: general meeting was exposed to uproar

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी-एल्डर्स कमेटी विवाद: हंगामे की भेंट चढ़ी आमसभा, अध्यक्ष का माइक छीना,मंच किया तहस-नहस

Tue, 04 Jul 2023 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Executive-Elders Committee dispute: general meeting was exposed to uproar
पलटी पड़ी मेज-कुर्सी - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में नई एल्डर्स कमेटी के गठन के लिए बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की ओर से बुलाई गई वकीलों की आमसभा हंगामे की भेंट चढ़ गई। नई कमेटी के गठन के विरोध में वकीलों के एक गुट ने बवाल शुरू कर दिया। मंच पर चढ़कर अध्यक्ष से माइक छीनकर हटा दिया। मंच को तहस-नहस कर दिया गया। मेज-कुर्सियां पलटा दी गईं। अफरातफरी के माहौल में आमसभा स्थगित हो गई।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन कार्यकारिणी और एल्डर्स कमेटी के बीच पिछले एक माह से विवाद चल रहा है। नई एल्डर्स कमेटी के गठन के लिए बार कार्यकारिणी ने मंगलवार को आमसभा बुलाई थी। इससे पहले ही सोमवार को एल्डर्स कमेटी ने बैठक कर अध्यक्ष व महामंत्री का निलंबन आदेश जारी करते हुए आमसभा को अवैध घोषित कर दिया था। दोपहर को बार एसोसिएशन हॉल में सभी तैयारियों के साथ आमसभा शुरू हुई। महामंत्री ने बार कौंसिल की पंजीकृत सूची के वरिष्ठता क्रम में आने वाले पांच सदस्यों की नई एल्डर्स कमेटी के गठन व चुनाव तिथि का अनुमोदन कराए जाने के लिए प्रस्ताव रखा।

विज्ञापन

इसी बीच पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र कटियार, मनहरण गोपाल अवस्थी, गणेश दीक्षित, सुरेश सिंह चौहान, हरिप्रसाद यादव, सुरेंद्र वाजपेई, बलजीत यादव आदि ने कालातीत कार्यकारिणी को आमसभा बुलाने का अधिकार न होने की बात कहते हुए विरोध किया। इसी बीच अधिवक्ताओं के एक गुट ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ अधिवक्ता मंच पर चढ़ गए और माइक छीनकर मंच पर लगी मेज-कुर्सियां पलटा दीं। शोर-शराबे और हंगामे के चलते आमसभा स्थगित कर दी गई। हंगामे की सूचना पर कचहरी चौकी स्थित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब शांत हो चुका था।

कार्यकारिणी ने चेयरमैन को ही निलंबित किया
आमसभा के बाद बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में रामनाथ सेठ हॉल में कार्यकारिणी ने बैठक की। आमसभा में प्रस्ताव पारित होने की बात कही गई। आमसभा में हंगामा करने वाले वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और विरोध करने वाले पूर्व अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया। एल्डर्स कमेटी द्वारा चुनी हुई कार्यकारिणी के अध्यक्ष-महामंत्री के निलंबन आदेश को अवैध करार देते हुए चेयरमैन धर्मवीर सिंह गौर की सदस्यता निलंबित करने का आदेश भी कर दिया गया। आमसभा की कार्यवाही एवं प्रस्ताव की प्रति बार कौंसिल, डिप्टी रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटी फंड्स एवं चिट्स, जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस कमिशनर को भेजने की बात भी तय हुई।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी आज बैठक कर लेगी फैसला
एल्डर्स कमेटी ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी के निलंबित अध्यक्ष ने आदेश के बावजूद अवैध रूप से आमसभा बुलाकर संस्था की छवि धूमिल की, जिसकी कमेटी निंदा करती है। हंगामे के कारण बुलाई गई आमसभा असफल रही। कार्यकारिणी द्वारा अगर अलग बैठक कर कोई निर्णय लिया जाता है तो वह अवैध व शून्य माना जाएगा क्योंकि आमसभा हुई ही नहीं। एल्डर्स कमेटी बुधवार को पूर्व अध्यक्ष मंडल के साथ बैठक कर निर्देशों की अवहेलना के संबंध में निर्णय लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed