फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bar Association Election, Eight candidates each for post of President-General Secretary, voting on October 24

Bar Association Election: अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए आठ-आठ प्रत्याशी, 24 अक्तूबर को डीएवी कॉलेज में मतदान

Fri, 11 Oct 2024 05:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:13 PM IST
सार

Kanpur News: एल्डर्स कमेटी ने एक बार फिर प्रत्याशियों को शनिवार तक पोस्टर, बैनर हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि जुलूस, नारेबाजी, भोज पर रोक है। चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
Bar Association Election, Eight candidates each for post of President-General Secretary, voting on October 24
Bar Association Election - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 99 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए और किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस भी नहीं लिया। गुरुवार शाम को एल्डर्स कमेटी ने सभी 99 प्रत्याशियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी। इसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आठ-आठ, वरिष्ठ और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात-सात, मंत्री पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर पांच, संयुक्त मंत्री प्रकाशन

विज्ञापन

पद पर सात जबकि प्रशासन और पुस्तकालय पद पर छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 23 नामांकन पत्र भरे गए थे। गुरुवार को बार एसोसिएशन के रामनाथ सेठ हॉल में हुई नामांकन पत्रों की जांच में सभी वैध पाए गए। एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि 24 अक्तूबर को डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी। मतदाताओं को सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस कार्ड और क्यूआर कोड वाली मतदाता पर्ची दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन

15 बूथों पर पड़ेंगे 6516 वोट
मतदाता सूची में 6516 मतदाता हैं। इनके मतदान के लिए डीएवी डिग्री कॉलेज में मतदान के दिन 15 बूथ बनाए जाएंगे। इसमें यूपी बार कौंसिल में पंजीकरण वर्ष के आधार पर मतदाता मतदान कर सकेंगे।

कल तक बैनर-पोस्टर हटाने की चेतावनी
एल्डर्स कमेटी ने एक बार फिर प्रत्याशियों को शनिवार तक पोस्टर, बैनर हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि जुलूस, नारेबाजी, भोज पर रोक है। बार एसोसिएशन और न्यायालय परिसर में पोस्टर, बैनर, स्टीकर चिपकाने पर भी रोक लगाई गई है। चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कभी भी कमेटी प्रत्याशिता खत्म कर सकती है या प्रत्याशी के चुनाव परिणाम पर रोक लगा सकती है। प्रत्याशियों ने अपने घोषणा पत्र व शपथपत्र में इस निर्णय पर सहमति भी जताई है।

विज्ञापन

चुनाव प्रचार चरम पर
नामांकन खत्म होने के साथ ही प्रत्याशियों का चुना प्रचार भी चरम पर पहुंच गया है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश कुमार शुक्ला, इंदीवर बाजपेई, संदीप सिंह, प्राणनाथ मिश्रा, रामेंद्र सिंह कटियार, सर्वेश कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा व बृजकिशोर शुक्ला समर्थकों के साथ चैंबर-चैंबर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं, महामंत्री पद के प्रत्याशी बिनय कुमार मिश्रा, सुशील कुमार सिंह, श्रीकांंत मिश्रा, रामजी दुबे, प्रशांत कुमार वाजपेई, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमित सिंह व चंद्रशेखर तिवारी प्रचार में जुटे हैं। जगह-जगह अधिवक्ताओं के गुट चुनाव पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं।

वकीलों ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गुरुवार को बार एसोसिएशन हॉल में शोकसभा हुई। अधिवक्ताओं ने रतन टाटा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक प्रस्ताव पास कर दुखी परिजनों के प्रति संवेदना जताई गई। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, महामंत्री आदित्य कुमार सिंह, एल्डर्स कमेटी चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्रा, कपिलदीप सचान, कौशल उपाध्याय, प्रतीक शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed