फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bank worker dies in goods train collision

मालगाड़ी की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत

Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bank worker dies in goods train collision
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर झींझक रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पार करते समय सेंट्रल बैंक का चतुर्थ श्रेणी कर्मी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। आरपीएफ ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

झींझक में सेंट्रल बैंक शाखा में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी कानपुर नगर निवासी वाले अरविंद (45) पुत्र गोपाल कस्बे के पोरवाल गली में किराए के मकान में पत्नी गीता के साथ रहता था। पत्नी दो दिन पूर्व कानपुर घर चली गई थी। अरविंद अकेले रह रहा था। मंगलवार को वह कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग के पास से रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गेटमैंन मनराज की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ कांस्टेबल गुरमीत ने घायल को 108 एंबुलेंस से झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक निशांत अवस्थी ने बताया की अरविंद पिछले दो दिन से बैंक नहीं आ रहा था। सीएचसी से कर्मचारी की मौत की सूचना मिली। जानकारी परिजनों को दी गई है। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed