फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: woman hanged herself in in-laws house

बांदा: ससुराल में फांसी पर झूली युवती, पति से कहासुनी पर उठाया आत्मघाती कदम, शव देख मचा हड़कंप

Wed, 13 May 2020 09:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 May 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Banda: woman hanged herself in in-laws house
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा
बांदा में ससुराल में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह पति-पत्नी के बीच कहासुनी बताई गई। एक अन्य घटना में शराब के नशे में खुद को आग के हवाले कर बैठे किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव निवासी पूनम देवी (24) पत्नी राम सिंह ने मंगलवार की रात कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त पति दरवाजे पर बैठा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मृतका के जेठ सभाजीत ने बताया कि किसी बात को लेकर पूनम की पति से कहासुनी हो गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। मृतका की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्र है। मृतका का मायका बेंदा लहडेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगे। उधर, पैलानी इंसपेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। 

एक अन्य घटना में सीमावर्ती फतेहपुर जनपद के ललौली गांव स्थित पुरवा निवासी किशन पाल (45) पुत्र देवीलाल ने चार दिन पूर्व घर में मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली थी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भतीजे विवेक का कहना है कि किशन पाल नशे का आदी था। शराब पीने को लेकर घरवालों से झगड़ा हो गया था। इसी से क्षुब्ध होकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed