{"_id":"60ed6b5c8ebc3ecd026e9ecb","slug":"banda-two-brothers-who-went-to-bathe-in-the-canal-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: नहर नहाने गए दो भाई डूबे, एक किसी तरह बचकर आया, दूसरे की तलाश में जुटे हैं गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: नहर नहाने गए दो भाई डूबे, एक किसी तरह बचकर आया, दूसरे की तलाश में जुटे हैं गोताखोर
Tue, 13 Jul 2021 04:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
मौके पर लगी भीड़
- फोटो : amar ujala
बांदा में नहर नहाने गए दो भाई तेज बहाव में डूब गए। नहाते समय छोटा भाई डूबने लगा तो बड़े भाई ने नहर में कूद कर छोटे भाई को किनारे की तरफ धकेल दिया। जिससे छोटा भाई बच गया लेकिन बड़ा भाई नहर के गहरे पानी में बह गया। ग्रामीण गोताखोर शंकर बाजार से लहुरेटा जमवारा नसेनी पनगरा गांवो तक तलाश करने में जुटे हैं। क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर तलाशने में मदद कर रहे है।
विज्ञापन