फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Online betting and cyber fraud gang busted game was being run from Goa three arrested

Banda: ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, गोवा से चल रहा था खेल…तीन गिरफ्तार, ये सामान हुआ बरामद

Tue, 26 Aug 2025 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 26 Aug 2025 11:19 AM IST
सार

Banda News: बांदा पुलिस ने ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड लेकर ठगी करता था।

विज्ञापन
Banda Online betting and cyber fraud gang busted game was being run from Goa three arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में ऑनलाइन बेटिंग और साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा में बैठकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देता था।

विज्ञापन

एएसपी शिवराज ने बताया कि गिरोह का सरगना आकाश उर्फ रजनीश कुमार द्विवेदी छत्तीसगढ़ के रायपुर का रहने वाला है, जो बांदा, चित्रकूट, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने एजेंट तैयार करता था। ये एजेंट भोले-भाले लोगों को 10-15 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते, पासबुक और एटीएम कार्ड लेते थे। इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से मिले पैसों को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता था।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने चित्रकूट के दीपक कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा और राजकुमार सोनकर को बांदा में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चेकबुक, पासबुक, तीन मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 16 चूड़ियां बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के खातों की जांच से पता चला है कि कई राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतों के कारण उनके खाते फ्रीज किए गए हैं। पुलिस सरगना आकाश को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed