फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Income Tax team searched former MLA Daljit's residence for 48 hours

बांदा: आयकर टीम ने पूर्व विधायक दलजीत का आवास 48 घंटे खंगाला, खनिज पर्चियां और जमीन के अभिलेख कब्जे में लिए

Sat, 27 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Income Tax team searched former MLA Daljit's residence for 48 hours
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social media
पूर्व विधायक दलजीत सिंह की यूपी-एमपी स्थित संपत्तियों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ छापे मारे। बांदा स्थित आवास को लगभग 48 घंटे खंगाला। ठीक उसी समय गाजियाबाद और इंदौर स्थित संपत्तियों की भी छानबीन की। कानपुर से आई टीम ने बांदा आवास से लगभग साढ़े आठ लाख रुपये, संपत्तियों और खनन संबंधी तमाम अभिलेख कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


आयकर की टीम ने शनिवार की दोपहर तक डेरा डालकर जांच पड़ताल की। कालूकुआं स्थित पूर्व विधायक के आवास पहुंची टीम ने परिवार के सदस्यों के बाहर जाने पर रोक लगा मोबाइल फोन स्विच ऑफ करा दिए। पूर्व विधायक, उनके भाई मंगल सिंह, दलपत सिंह और परिवार के सात अन्य सदस्यों से पूछताछ की। बेडरूम में टीम को 20 लाख रुपये कैश रखे मिले।
विज्ञापन


टीम ने इन्हें कब्जे में ले लिया। इसके अलावा जमीनों की खरीद-फरोख्त आदि से संबंधित 13 अभिलेख और खनन संबंधी पर्चियां, डायरियां, कई बैंकों की पासबुक व चेकबुक, कंपनी से जुड़े अभिलेख आदि कब्जे में ले लिए। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 10.77 करोड़ की संपत्ति को आयकर विभाग की टीम बेनामी मान रही है। पूर्व विधायक फौरी तौर पर ब्योरा टीम को नहीं दे पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित दो कंपनियां (डिजियाना प्राइवेट लिमिटेड व कौटिल्या एकेडमी) से पूर्व विधायक के जुड़े तारों के बारे में आयकर ने पड़ताल की। इन कंपनियों में पूर्व विधायक के भाई मंगल सिंह शेयर होल्डर हैं। इस पैसे का इनकम टैक्स बकाया है।

बृहस्पतिवार को ही मध्य प्रदेश की आयकर विभाग टीम ने इंदौर में भी उपरोक्त कंपनियों की जांच-पड़ताल कर कुछ अभिलेख जुटाए हैं। इसी दिन गाजियाबाद स्थित पूर्व विधायक की संपत्तियों के बारे में भी छानबीन की। आयकर टीम ने पूर्व विधायक को बरामद कैश और संपत्तियों आदि के बारे में एक हफ्ते के अंदर साक्ष्यों सहित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

टीम बोरों में भरकर कागज ले गई
पूर्व विधायक के घर से मिले कागजों को आयकर विभाग टीम बोरों में भरकर ले गई है। टीम को सबसे ज्यादा बालू खदान और खनन से जुड़ी पर्चियां मिली हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री व अन्य दस्तावेज भी अलग बोरों में भरकर टीम अपने साथ ले गई।

पूर्व विधायक के भाई ने दो कंपनियों में लगाया है पैसा
आयकर टीम के छापे को लेकर पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2018 में डिजियाना ग्रुप में उन्होंने, भाई मंगल सिंह और दलपत सिंह ने पांच करोड़ रुपये लगाए थे। यह नंबर एक का पैसा था। ग्रुप की बांदा में चार बालू खदानें थीं। कंपनी ने उनके भाइयों का पैसा अभी तक वापस नहीं किया।

इंदौर में छापे के दौरान आयकर टीम को मिली डायरी में उनका नाम (दलजीत सिंह) लिखा होने पर कानपुर से आई आयकर टीम ने बांदा स्थित उनके आवास पर जांच की। टीम को उनके घर से साढ़े आठ लाख रुपये और पार्टनर मंगल सिंह के घर से करीब ढाई लाख रुपये मिले हैं। ये पेट्रोलपंप की बिक्री के थे। कोई अवैध संपत्ति से संबंधित दस्तावेज टीम को नहीं मिले। पूर्व विधायक ने कहा कि छापे की इस कार्रवाई से राजनीतिक कोई कारण नहीं है। यह व्यावसायिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed