{"_id":"69a4141a997a26f8270e56ec","slug":"banda-hotel-operator-arrested-for-abusing-minor-providing-room-without-id-proved-costly-police-investigating-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Banda: नाबालिग से दरिंदगी के मामले में होटल संचालक गिरफ्तार; बिना ID कमरा देना पड़ा भारी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: नाबालिग से दरिंदगी के मामले में होटल संचालक गिरफ्तार; बिना ID कमरा देना पड़ा भारी, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Mar 2026 03:55 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:55 PM IST
सार
Banda News: अतर्रा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले की जांच के बाद पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर बिना पहचान पत्र के कमरा देने और सरकारी नियमों के उल्लंघन का आरोप है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा जिले में अतर्रा थाना पुलिस ने बिना पहचान पत्र और सत्यापन के होटल में कमरा देने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी कुछ दिन पहले एक नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की जांच के दौरान हुई है। जांच में सामने आया कि होटल संचालक ने अतिथि पंजीकरण और पहचान सत्यापन के नियमों का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए होटल संचालक का नाम राकेश है, जो बरहेण्डा, अतर्रा का निवासी है। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है। गौरतलब है कि अतर्रा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग बालिका के साथ गलत काम किए जाने की सूचना मिली थी। इस मामले में थाना अतर्रा में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
अनिवार्य नियमों का नहीं किया पालन
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान होटल संचालक द्वारा नियमों का उल्लंघन करने का तथ्य सामने आया। पुलिस ने इस उल्लंघन को गंभीरता से लिया। होटल संचालक राकेश ने अतिथियों के पंजीकरण और पहचान सत्यापन से जुड़े अनिवार्य नियमों का पालन नहीं किया है। मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है।