{"_id":"6173cd5218100a385a43df09","slug":"banda-gandhi-statue-damaged-due-to-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: ट्रक की टक्कर से गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित कांग्रेसियों ने दिया धरना, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: ट्रक की टक्कर से गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आक्रोशित कांग्रेसियों ने दिया धरना, नारेबाजी
Sat, 23 Oct 2021 02:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:23 PM IST
सार
करीब एक घंटा तक धरना प्रदर्शन के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
आक्रोशित कांग्रेसियों ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में अतर्रा के चौक बाजार में गांधी प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से कांग्रेसी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने समझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसियों ने अराजक तत्वों द्वारा प्रतिमा तोड़ने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
इसपर पुलिस अफसरों ने सीसीटीवी फुटेज दिखाकर ट्रक की टक्कर से प्रतिमा टूटने की जानकारी दी तो कांग्रेसियों ने धरना समाप्त किया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। करीब एक घंटा तक धरना प्रदर्शन के चलते अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, जिसके चलते पुलिस बल की तैनाती की गई है।