फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Four including cousins riding bikes died in road accidents

बांदा: सड़क हादसों में बाइक सवार चचेरे भाइयों समेत चार की मौत

Wed, 16 Feb 2022 07:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Feb 2022 07:14 PM IST
विज्ञापन
Banda: Four including cousins riding bikes died in road accidents
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में दो सड़क हादसों में चार बाइक सवारों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों में दो चचेरे युवा भाई शामिल हैं। एक बाइक दीवार से टकराई और दूसरी चार पहिया वाहन मैजिक से भिड़ी। चचेरे भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। दूसरी बाइक का चालक हेलमेट लगाए हुए था। 
विज्ञापन


दोहरी मौत की पहली सड़क दुर्घटना मंगलवार की देर रात सीमावर्ती मध्य प्रदेश के बरौंधा और बांदा जनपद के कालिंजर थानांतर्गत सढ़ा गांवों के बीच हुई। बरई पुरवा (सतना) गांव के चुन्नू यादव (30) पुत्र राजा भैया अपने चचेरे भाई छोटेलाल यादव (40) पुत्र बुलाखी और मलखान (24) पुत्र सुलखान के साथ निमंत्रण में शामिल होकर बाइक पर लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक चुन्नू चला रहा था। रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे बने मकान की दीवार से जा टकराई। तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय चुन्नू और छोटेलाल की मौत हो गई। तीनों को नरैनी सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों युवकों के मौत की डाक्टरों ने पुष्टि कर दी। मृतक चचेरे भाई थे। मलखान को नाजुक अवस्था में सतना रेफर कर दिया गया। वह मृतकों का भतीजा है। बरौंधा थानाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि दोनों शवों का सतना में पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक खेतीबाड़ी करते थे।

दूसरी घटना बदौसा थाना क्षेत्र के सिंहपुर रोड में शाहपुर के पास हुई। बुधवार की शाम ओरन निवासी सराफा व्यवसायी रणजीत यादव (55) और उसका मिस्त्री पप्पू सोनी (50) एक ही बाइक पर कर्वी (चित्रकूट) जा रहे थे। बाइक रणजीत चला रहा था। सामने से आ रही स्कूली वैन बाइक से टकरा गई। पप्पू सोनी की वहीं मौत हो गई और रणजीत यादव ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। बाइक चालक रणजीत हेलमेट लगाए हुए था। दुर्घटना में हेलमेट सिर से हटकर दूर जा गिरा। 


बाइक सवार दो मजदूर टक्कर में घायल
बाइक सवार दो मजदूर गैस सिलिंडर भरे वाहन से टकराकर घायल हो गए। बिसंडा गांव का घनश्याम (30) और उसका साथी रज्जू (28) मजदूरी के बाद मंगलवार को देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। बिसंडा रोड पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से बाइक टकरा गई। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक भाग निकला। उधर, फतेहगंज थाना क्षेत्र गगरेही गांव निवासी रामबाबू (26) और उसका साथी रामकेश (20) बाइक पर जाते समय बघेलाबारी मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकराकर घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed