फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Farmer killed, three injured in bike collision

बांदा: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, तीन घायल

Mon, 31 Jan 2022 07:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 07:35 PM IST
सार

बांदा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवा किसान की मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banda: Farmer killed, three injured in bike collision
सड़क हादसे में एक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवा किसान की मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बता दें, मृतक अपने चाचा व दो चचेरे भाइयों के साथ खेत से घर लौट रहा था।उधर, हेलमेट न लगाने से बाइक चालक के सिर पर भी चोट आई है। 
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के पचोखर गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र महेश (35) रविवार शाम चाचा रमेश और चचेरे भाई दिनेश व सुरेश के साथ पैदल खेत से घर आ रहा था। गांव मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। महेश और चाचा रमेश घायल हो गए। महेश को गंभीर चोट आईं। उसे अतर्रा सीएचसी ले गए। यहां से जिला अस्पताल लाए। डाक्टर द्वारा रेफर किए जाने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पिता ने बताया कि महेश बटाई में खेत लेकर खेतीबाड़ी करता था। वह अपने पीछे पत्नी आशा और दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया है। उधर, दुर्घटना से पचोखर गांव के ही बाइक चालक ललित (25) और पीछे बैठा सुनील (19) भी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed