{"_id":"5d7d2eef8ebc3e01354996f1","slug":"banda-dominates-in-sports-kanpur-news-knp5136178142","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकुल खेलकूद में बांदा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकुल खेलकूद में बांदा का दबदबा
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में संकुल स्तरीय खेलकूद में ऊंची कूद का प्रदर्शन करता छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर के संकुल (मंडल) स्तरीय खेलकूद में मेजबान बांदा के छात्रों का दबदबा रहा। शनिवार को स्पोटर्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग ऊंची कूद में सरस्वती शिशु मंदिर केन पथ (बांदा) के अल्तमश खां प्रथम व बालिका वर्ग में कर्वी की आंचल सिंह विजेता बनीं। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कर्वी के हर्षित व बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में मानिकपुर (चित्रकूट) की काजल अव्वल रहीं।
किशोर वर्ग 200 मीटर दौड़ में ज्ञानेंद्र पाल (बांदा) ने प्रथम स्थान पाया। बालक वर्ग गोला फेंक में सरस्वती विद्या मंदिर (बांदा) के शिवम प्रथम रहे। चक्का फेंक में आशीष कुमार (बांदा) को प्रथम स्थान मिला।
प्रतियोगिता में मंडल के तीन जनपद बांदा, चित्रकूट, महोबा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रामकृष्ण बाजपेयी ने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। इस मौके पर शिवकांत, अवधेश द्विवेदी, व्यायाम शिक्षक जयकरण सिंह, आशुतोष शुक्ला, धनश्याम शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अमरनाथ मिश्रा, नरेंद्र, माधव, रामभरत त्रिपाठी, श्रीनारायण तिवारी, विनीता वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो