{"_id":"634fb1455d7e4631b11eb2a8","slug":"banda-dead-body-found-in-the-room-in-suspicious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: संदिग्ध अवस्था में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, पत्नी छोड़कर चली गई थी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: संदिग्ध अवस्था में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला अधेड़ का शव, पत्नी छोड़कर चली गई थी, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 19 Oct 2022 02:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:19 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। उसका गुप्तांग खून से लथपथ मिला। मृतक अवैध शराब बनाकर बेचने के साथ पीता भी था। वह घर में अकेले रहता था। मृतक के परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी अच्छेलाल निषाद (55) वर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीनों भाइयों का बंटवारा हो गया था। उसका मकान बड़े भाई रामगोपाल के पड़ोस में बना है। वह शराब का लती था। इसके चलते शादी के एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
उसके बच्चे नहीं हैं। तब से वह अकेले ही घर में रहता था। बड़े भाई ने बताया कि बुधवार को अच्छेलाल काफी देर तक घर से नहीं निकला। इस पर मेरा बेटा मुन्ना बुलाने गया, लेकिन कॉफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद छत के ऊपर से कमरे में पहुंचा तो जमीन पर संदिग्ध अवस्था में उसका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मुन्ना के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का गुप्तांग खून से लथपथ मिला। चर्चा है कि मृतक अवैध शराब बनाकर बेचने के साथ ही खुद भी जमकर पीता था। परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के गुप्तांग में किसी जहरीले कीड़े के काटने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।