फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   banda,chitrakoot me 400 swasth

बांदा, चित्रकूट में चार सौ स्वस्थ, 88 संक्रमित

Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
banda,chitrakoot me 400 swasth
बांदा/चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के बांदा और चित्रकूट में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अच्छी खासी कमी आई है, लेकिन मौतें अभी थम नहीं रहीं हैं। सोमवार को चित्रकूट में जहां कोरोना से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई, वहीं यहां 54 नए संक्रमित भी मिले, जबकि बांदा में एक की मौत हो गई और 34 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। सबसे ज्यादा राहत देने वाली बात सोमवार को यह रही कि दोनों जनपदों से चार सौ कोरोना संक्रमितों ने जंग जीत ली।
विज्ञापन

बांदा राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा 126 पहुंच गया। उधर, लगातार दूसरे दिन भी सिर्फ 34 संक्रमित पाए गए। सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1051 पहुंच गई। सोमवार को शाम सीएमओ डा. एनडी शर्मा द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक संक्रमित की मौत हुई। सोमवार को मिले 34 नए संक्रमितों में शहरी क्षेत्र के 18 और ग्रामीण क्षेत्र के 16 मरीज शामिल हैं। इनमें 26 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। अब तक कुल 9,973 पॉजिटिव मरीज पाए गए। नए संक्रमितों में कालूकुआं, मेडिकल कालेज सहित नरैनी, अतर्रा, तिंदवारी में मरीज मिले। उधर, सोमवार को 274 मरीज ठीक हो गए। अब तक 8796 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट में सोमवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 नए संक्रमित मिले। इस दौरान एक अच्छी खबर भी आई। कोरोना से संक्रमित 126 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घरों को चले गए। यहां जिले में अब मृतकों की संख्या 62 पहुंच गई है। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। सोमवार को मिले पॉजिटिव मरीजों में 14 मरीज नगर पालिका कर्वी क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। मुख्यालय के जिला अस्पताल समेत शहरी पीएचसी और नगर पालिका के पास स्कूल में जांच की गई। प्रभारी सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने बताया कि सभी जगह मिलाकर कुल 1388 लोगों की जांच हुई है, जिसमें 54 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की सैनिटाइजेशन की मांग
बांदा। बरसड़ा बुजुर्ग और खुर्द में पंचायत चुनाव के बाद कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। हर दूसरे-तीसरे घर में लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि संक्रमण से कई अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप लगाया कि पंचायत प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार में संक्रमण ज्यादा फैला। ग्रामवासियों ने डीएम से गांव में सैनिटाइजेशन और संदिग्धों की कोरोना जांच की मांग की है। (संवाद)
नया गांव स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था बदहाल
खोही। नया गांव के स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं न होने से टीकाकरण कराने आने वाले लोग परेशान है। वहीं डाक्टर भी कोरोना जांच का पूरा सामान न मिलने की बात कह रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण कराने पहुंचे साधु-संतों को परेशानी हुई। इसकी शिकायत उन्होंने श्रीकामदगिरी मंदिर के प्रमुख संत मदनगोपाल दास से की। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे मदन गोपाल दास को चारों ओर अव्यवस्थाएं नजर आईं तो उन्होंने एसडीएम मझगवां व डीएम सतना को अवगत कराया। (संवाद)
महिला सिपाही कर रहीं कोरोना से जागरूक
अतर्रा। बिसंडा थाने में तैनात महिला सिपाही लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक कर रही हैं। मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने व सफाई आदि के लिए प्रेरित कर रही हैं। सिपाही प्रियंका यादव कन्नौज के सतवारी गांव की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि संक्रमण के चलते माता-पिता चिंता करते हैं। उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर देती हैं। दो माह से लगातार ड्यूटी कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रही हैं। कभी प्रियंका को भूखे पेट रहकर फर्ज अदा करना पड़ रहा है। (संवाद)
व्यापारियों से कर्फ्यू में सहयोग की अपील
कमासिन। एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने थाना परिसर में व्यापारियों संग बैठक कर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तु फल, किराना, दवा की ही दुकानें खुलेंगी। व्यापारी खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी प्रेरित करें। सामाजिक दूरी का पालन कराएं। दुकान के बाहर गोले बनवाएं। थाना प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान जमाखोरी, कालाबाजारी व प्रिंट रेट से अधिक मूल्य वसूलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
कंटेनमेंट जोन का एसडीएम ने किया निरीक्षण
बबेरू। कंटेनमेंट जोन का एसडीएम महेंद्र प्रताप व सीओ सियाराम ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में 96 कंटेनमेंट जोन हैं। गांव में नव निर्वाचित प्रधानों की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाई गई है। यह घर जाकर खांसी, बुखार, जुखाम के मरीजों का सर्वे करेंगी। लक्षण मिलने पर जांच कराकर इलाज मुहैया कराएंगी। मरीजों को दवा किट दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में ही कोरोना जांच करेगी। उन्होंने मंडी, अस्पताल व थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस मौके पर जगतपाल सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। (संवाद)
एंबुलेंस स्टाफ को भोजन बांट रहे टीम प्रभारी
चित्रकूट। दिन-रात कोविड मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में लगे एंबुलेंस स्टाफ की मदद में टीम प्रभारी सामने आए हैं। जिला प्रशासन की अनुमति से इन 18 कर्मियों को मौके पर भोजन मुहैया करा रहे हैं। जिले में कोविड के मरीजों को दिन रात अस्पताल पहुंचाने के काम में एंबुलेंस 108 व 102 के नौ वाहन काम कर रहे हैं। इन वाहनों में कार्यरत स्टाफ को एक दो घंटे आराम करने का भी समय नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए एंबुलेंस संचालक टीम प्रभारी अश्वनी प्रजापति ने अनोखी पहल शुरू की है। सीएमओ कार्यालय के पास ही अपनी देखरेख में स्टाफ का सुबह शाम का भोजन बनवाते हैं और खुद मौका लगने पर उन तक पहुंचा भी रहे हैं। एंबुलेंस स्टाफ धर्मेंद्र, सतीश गुप्ता, संजीव, राघवेंद्र, कंचन, रामनाथ, पवन कुशवाहा, राजकुमार, कर्मवीर, रोहित कुशवाहा, सुभाष, अनिरुद्ध, अवनीश, राजेंद्र व पुनीत आदि ने बताया कि इस व्यवस्था से उन्हें बेहद सुकून मिला है। पौष्टिक व गर्म भोजन समय से मिलने पर काम करने में कोई लापरवाही नहीं हो रही है। प्रजापति ने बताया कि यह विपत्ति का समय है। सीएमओ डा. विनोद कुमार व अपर सीएमओ डा. इम्तियाज अहमद ने इस प्रयास की सराहना की है। (संवाद)

कोविड अस्पताल का किया निरीक्षण
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सोमवार को कोविड अस्पताल खोह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होेंने एसीएमओ डा. इम्तियाज अहमद को निर्देश दिए कि अस्पताल की सफाई अच्छी तरीके से कराई जाए। दवाओं आदि की उपलब्धता बनी रहे। किसी मरीज को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। कहा कि कोरोना का संक्रमण प्रतिदिन बढ़ रहा है। मरीजों के इलाज आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। भोजन पानी में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, आईएएस प्रशिक्षु जगदेव सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed