फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda BJP MLAs temper flared up lashed out at SDM said Government sends garbage here we will fix it

Banda: भाजपा विधायक का पारा चढ़ा…एसडीएम पर जमकर बरसे, बोले- सरकार कूड़ा करकट यहां भेजती है, हम ठीक करेंगे

Sun, 13 Jul 2025 12:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:18 PM IST
सार

Banda News: हाल ही में 23 जून को विधायक द्वारा बालू के दो ट्रक छुड़ाने के दौरान नरैनी में एसडीएम को कथित रूप से दो थप्पड़ जड़ दिए थे, जिस पर काफी बवाल मचा था। विधायक खबरों की सुर्खियां बने थे।

विज्ञापन
Banda BJP MLAs temper flared up lashed out at SDM said Government sends garbage here we will fix it
विधायक प्रकाश द्विवेदी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ये सरकार जितना कूड़ा करकट है हमारे यहां भेज देती है…हम उसे ठीक कर दईबे। सुनो रजत वर्मा जी (एसडीएम बबेरू) किसी का मिशन पूरा करने अगर बबेरू आए हो, तो अपनी आदतें ठीक कर लो। मनमानी करेंगे, तो हम आकर ठीक कर करेंगे।  ये किसी फिल्म के डायलॉग नहीं, बल्कि बांदा सदर से भाजपा के विधायक प्रकाश द्विवेदी के हैं, जो एसडीएम बबेरू रजत वर्मा से शनिवार को फोन पर बात कर रहे थे।

विज्ञापन

दरअसल बबेरू में सहकारी समिति की भूमि पर कई दशकों से आबाद परिवार को एसडीएम द्वारा बेघर करके उसके घर को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया था। पीड़ित की फरियाद पर विधायक मौके पर बबेरू पहुंचे थे। विधायक ने वहां तमाम लोगों की मौजूदगी में एसडीएम से फोन पर जो बात की उसका वीडियो सोशल मीडिया और फेसबुक आदि में वायरल हो रहा है।विधायक ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में भी वही कई बातें दोहराई।

विज्ञापन

आप से ज्यादा नियम का ज्ञाता हूं
विधायक एसडीएम से बोले -नौकरी करना सिखा देंगे। बता देना जिसको बताना हो, किसी की भूमि में कब्जा नहीं करा पाओगे। कार्यपद्धति बदल लो। विधायक ने एसडीएम को यह भी नसीहत दी कि आप से ज्यादा नियम का ज्ञाता हूं, सुनो रजत वर्मा जी ,गोरखपुर कमिश्नर ने आपके खिलाफ डी ओ लिखा था। तब आप बांदा आए थे। विधायक ने एस डी एम को और भी कई तीखी बातें सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed