{"_id":"5ea326d78ebc3e907b73df66","slug":"banda-bjp-mla-beaten-up-father-and-son-with-iron-rod","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने लोहे की रॉड से पिता पुत्र को पिटवाया, घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने लोहे की रॉड से पिता पुत्र को पिटवाया, घायलों का अस्पताल में हो रहा इलाज
Sat, 25 Apr 2020 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा से भाजपा विधायक राजकरन कबीर
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी में उलाहना देने गए पिता-पुत्र को दबंगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। घायलों ने भाजपा विधायक पर अपने सामने पिटवाने का आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि पिता-पुत्र ने उनके घर पर चढ़ाई की थी। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पीट दिया। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल में भर्ती गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव निवासी कुंजीलाल विश्वकर्मा (62) पुत्र जागेश्वर ने बताया कि उसका पुत्र मनोज विश्वकर्मा (18) बैंक से पैसा निकालकर भाभी रेनू को लेकर बाइक से लेकर घर लौट रहा था। मुरवां गांव के पास विधायक आवास के सामने कुछ लोग सड़क पर खड़े थे।
उन्हें हटने को कहा तो मारपीट शुरू कर दी। इसकी शिकायत लेकर कुंजीलाल, उसका पुत्र मनोज परिवार के साथ विधायक के आवास पहुंचे। पिता-पुत्र का आरोप है कि विधायक राजकरन कबीर नाराज हो गए और अपने सामने ही पुत्र और भाई से पिटाई करवा दी। लोहे की सरियों से पीटा गया। उधर, नरैनी विधायक ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
कहा कि विश्वकर्मा बिरादरी के एक लड़के का उनके भतीजे से मामूली विवाद हो गया था। विधायक के मुताबिक घटना के 2-3 घंटे बाद विश्वकर्मा परिवार ने उनके घर पर चढ़ाई कर दी। भतीजे छोटू और घर में काम करने वाले नौकरों से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण बचाव में आ गए। पुलिस को सूचना दी गई है। उधर, गिरवां थाना निरीक्षक शशि कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जांच की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।