Banda Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कारों में टक्कर, कुंभ स्नान के लिए जा रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत
Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे तीन युवा श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में मंगलवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे तीन युवा श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आठ गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्थान के नागौर जिले के मेहरता गांव निवासी धर्मेंद्र, राकेश शर्मा, राकेश सोनी , राजू उर्फ रज्जू , हिंगलाज, लालमन अर्टिगा कार से प्रयागराज जा रहे थे। जैसे ही वे अतर्रा थाना क्षेत्र के एक्सप्रेस वे पर 16.3 किलोमीटर के संकेतक और ओरन कस्बे के निकट पहुंचे।
दोनों कारों में सवार सभी 11 श्रद्धालु घायल
तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित टाटा सफारी ने टक्कर मार दी। सफारी में मध्य प्रदेश निवासी अशोक कुमार, दिनेश सोनी, कुसुम, पुष्पा व शोभा सवार थे, जो प्रयागराज कुंभ जा रहे थे। दुर्घटना में दोनों कारों में सवार सभी 11 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
कर्वी जिला अस्पताल रेफर
मौके में पहुंची पुलिस ने सभी गंभीर घायलों को नजदीकी चित्रकूट जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर भेजा है। यहां अर्टिका में सवार कार चालक हिंगलाज (32) राकेश सोनी (24) और राकेश शर्मा (25) की मौत हो गई। अन्य आठ घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें चित्रकूट जनपद के कर्वी जिला अस्पताल रेफर किया गया।