फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bakery operator killed himself in banda

युवा बेकरी व्यवसायी ने खुद को गोली से उड़ाया, दहशत में आई मां ने अलमारी में छिपा दिया था तमंचा

Mon, 04 Mar 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Mar 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
bakery operator killed himself in banda
हादसे के बाद बेकरी संचालक की मां एवं चाची
बांदा में युवा बेकरी व्यवसायी ने सिर पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड लेटर में कई लोगों को दिया गया पैसा वापस न मिलने की बात कही गई है। उधर, तमंचा अलमारी में बरामद होने से पुलिस संदेह की दृष्टि से देखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन


युवक की मां का कहना है कि उसने डरकर तमंचा अलमारी में रख दिया था। घटना स्थल से फ्रिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। घटना शहर कोतवाली में बलखंडीनाका चौकी क्षेत्र के कटरा तकिया मोहाल की है। यहां बेकरी व्यवसायी जैकी (30) पुत्र चुन्नूलाल सिंधी ने रविवार की रात अपने घर की छत पर 315 बोर तमंचे से दाहिनी कनपटी पर गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

घटनास्थल पर तमंचा न मिलने से उलझ गई पुलिस

सोमवार की सुबह पड़ोस की बालिका ने अपनी छत से उसका खून में लथपथ शव देखा तो उसके घर वालों को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। घटनास्थल पर तमंचा आदि नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो मां आशा ने तमंचा घर में रखी अलमारी से निकालकर पुलिस को सौंप दिया। तमंचे में कारतूस का खोखा फंसा था।

मां ने पुलिस को बताया कि उसने डर कर तमंचा उठाकर अलमारी में रख दिया था। उधर, मृतक के बिस्तर पर पुलिस ने सुसाइड लेटर भी बरामद किया। इसमें कई लोगों को पैसा दिए जाने की बात कही गई है। घटनास्थल पर पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार मिश्र और चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह व लालजी सिंह आदि ने जाकर निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed