{"_id":"5a19b3f54f1c1b69678be06c","slug":"bajrang-leader-was-murdered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों ने बजरंग दल के नेता पर किए थे 16 वार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारों ने बजरंग दल के नेता पर किए थे 16 वार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 07:43 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के अर्मापुर में बजरंग दल के पूर्व नगर संयोजक इंद्र बहादुर उर्फ विजय यादव की हत्या करने वालों ने धारदार हथियार से उस पर 16 वार किए थे। पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को उठा लिया है। इनमें एक महिला भी है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है।
विज्ञापन
भाई को किसी अंजान शख्स ने फोन कर यह जानकारी दी
डेमो पिक
अर्मापुर में शुक्रवार को थाने के पीछे पूर्व नगर संयोजक इंद्र बहादुर लहूलुहान हालत में मिला था। उसके भाई को किसी अंजान शख्स ने फोन कर यह जानकारी दी थी। भाई उसे अस्पताल ले गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इंद्र बहादुर के शारदा नगर निवासी दोस्त विनय झा, उसकी पत्नी पूनम, बेटे अनूप, परिवार के विनोद, विक्की और विमल पर हत्या का आरोप लगाया था। वारदात के बाद सोशल मीडिया में मृतक का एक वीडियो भी वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी
डेमो पिक
जिसमें इंद्र लहूलुहान हालत में उन लोगों के ही नाम ले रहा था, जिन पर परिजनों ने आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। देर रात पुलिस ने चार आरोपियों को उठा भी लिया। उनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने विनय, पूनम, विक्की और विमल को उठाया है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसपी साउथ का कहना है कि कुछ लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
कत्ल की असली वजह अभी नहीं आई सामने
डेमो पिक
पुलिस ने चार आरोपियों को उठा लिया है, लेकिन पूछताछ मेें हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है। यही कारण है कि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। इंद्र बहादुर के परिजनों ने लेनदेन में हत्या का मामला बताया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि कत्ल की कोई और वजह है। एसपी साउथ का कहना है कि कत्ल की और भी वजह हो सकती है।
वीडियो की हो रही जांच
डेमो पिक
पुलिस को सोशल मीडिया से वीडियो मिला है। इसमें इंद्र आरोपियों का नाम ले रहा है। पुलिस का कहना है कि उसमें इंद्र आरोपियों का नाम ले रहा है, लेकिन वीडियो पूरा नहीं है। इसकी जांच की जा रही है।