फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bad guy attacked on husband and wife with knife

कन्नौज: पति-पत्नी जा रहे थे घर तभी बदमाशाें ने कर दिया हमला, बीच सड़क चाकुओं से गोद डाला

Mon, 01 Apr 2019 08:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 01 Apr 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
bad guy attacked on husband and wife with knife
चाकू से हमला
कन्नौज के इंदरगढ़ में लाल पल्सर सवार तीन बदमाशों ने बाइक सवार दंपति पर चाकुओं से हमला कर लूट लिया। बदमाशों के हाथ केवल छह सौ रुपये ही लगे। पुलिस ने दंपति को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। इंदरगढ़ के गांव गोपालपुर निवासी किसान हरिबाबू (35) पुत्र राम अवतार रविवार को पत्नी मिथलेश राजपूत के साथ बाइक से तिर्वा आए थे।
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे दोनों घर जा रहे थे। इंदरगढ़ के कलसान गांव के पास पीछे से लाल पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने हरिबाबू की बाइक को लात मारकर गिरा दिया। हरिबाबू और मिथलेश पर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने मिथलेश का पर्स छीन लिया। इसमें 600 रुपये थे। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने चीख-पुकार की।
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इन्होंने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने घायल दंपति को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। इसके बाद बदमाशों की तलाश में घेराबंदी शुरू कर की। बदमाशों का पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed