{"_id":"5d39f0cd8ebc3e6cb370d5bf","slug":"baby-s-body-found-in-pit-at-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो दिन से लापता मासूम का शव गड्ढे में उतराता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो दिन से लापता मासूम का शव गड्ढे में उतराता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 25 Jul 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के महाराजपुर स्थित सरसौल में रेलवे लाइन किनारे पानी भरे गड्ढे में आठ साल के लापता मासूम का शव उतराता मिला। मासूम बुधवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
रूमा के लक्षनियापुरवा निवासी मजदूर छोटेलाल राजपूत का बेटा कल्लू (8) बुधवार दोपहर बड़े भाई भोला (10) के साथ मवेशियों को चराने रेलवे लाइन के किनारे गया था। भोला ने बताया कि चरने के दौरान एक भैंस लाइन पार कर गई थी।
इस पर कल्लू को वहीं छोड़कर वह भैंस लेने चला गया। लौटा तो कल्लू वहां नहीं था। परिजनों को जानकारी दी, फिर देर रात तक खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह गांव के लोग रेलवे लाइन किनारे पहुंचे तो उन्हें कल्लू का शव गड्ढे में उतराता दिखा। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि अभी तक तो हादसे में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।