फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   babuli kol will most expensive dacoit

'सबसे महंगा सरगना' पकड़ने के लिए पुलिस ने रचा ईनाम का चक्रव्यूह, आप भी हो जाएंगे हैरान

Sun, 13 Jan 2019 09:08 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jan 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
babuli kol will most expensive dacoit
डकैत बबुली कोल

डकैत बबुली कोल पुलिस के हाथ नहीं आ रहा है। चित्रकूट पुलिस बबुली को पकड़ने के लिए एक के बाद एक जाल बिछा रही हैं लेकिन इसके बाद भी बबुली पुलिस की पहुंच से बहुत दूर है। बबुली को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक ऐसा चक्रव्यूह रचा है जिसके बाद बबुली का बचना नामुमकिन है। पुलिस बबुली को सबसे महंगा सरगना घोषित कर सकती है। 

विज्ञापन


यूपी व एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने डाकू बबुली कोल पर अब 50 हजार रुपये का ईनाम बढ़ाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। घोषणा होते ही यह सरगना यूपी-एमपी क्षेत्र में कुल 6 लाख रुपये का ईनामी हो जाएगा। इसके पहले भी जिले में कई कुख्यात डकैत हुए लेकिन किसी डकैत पर इतना ईनाम घोषित नहीं किया गया।  

विज्ञापन


 

babuli kol will most expensive dacoit
बबुली कोल को पकड़ने के लिए कांबिंग करती पुलिस
यूपी व एमपी पुलिस के लिए कई साल से डाकू बबुली कोल सिरदर्द बना हुआ है। गैंग अक्सर दोनों क्षेत्र की सीमाओं के आसपास वारदात करता रहता है। दोनों प्रदेशों की पुलिस डाकू बबुली को मारने का प्रयास भी किया। पर अभी सफलता नहीं मिली। अभी तक इस डकैत पर साढे़ पांच लाख ईनाम है जिसमें यूपी की तरफ से पांच लाख व एमपी की तरफ से 50 हजार रुपये का ईनाम है। आईजी रींवा उमेश जोगा ने बताया कि गैंग लीडर बबुली कोल पर एमपी पुलिस 50 हजार रुपये का ईनाम बढ़ाने के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा है। इस पर जिला व मंडल स्तर पर भी सहमति बनी थी। 

कुख्यात डकैतों पर 5 लाख तक रहा इनाम  

जिले में चार दशक तक आतंक का पर्याय रहे डाकू ददुआ उर्फ शिवकुमार कुर्मी, ठोकिया उर्फ अंबिका पटेल, बलखडिय़ा उर्फ स्वदेश पटेल, व सुन्दर पटेल डकैत हुए हैं जिन पर पांच लाख तक ही ईनाम था।  

 

babuli kol will most expensive dacoit
पुलिस
बबुली से ज्यादा खतरनाक लवलेश 

हाल ही में मारकुंडी थाना क्षेत्र के मुटवन जंगल के पास एसटीएफ व पुलिस टीम की संयुक्त मुठभेड़ में पकड़ा गया कुख्यात डाकू बबुली का भतीजा 60 हजार का ईनामी डाकू पप्पू कोल ने पुलिस के सामने कई राज खोले हैं जिनमें बताया कि डाकू बबुली कोल व उसका दाहिना हाथ लवलेश कोल एक साथ वारदात करते हैं। चाचा बबुली कोल से अधिक खतरनाक उसका मामा लवलेश कोल है। जो अपहरण हत्या की योजना बनाता है। दोनों शराब भी खूब पीते हैं। इसके अलावा कई और राज भी बताए हैं।  

डाकू भोला पर भी बढ़ेगा इनाम  

जिले की सीमा अंतर्गत एमपी क्षेत्र के बरौंधा जंगल में सक्रिय डाकू भोला यादव पुत्र झूल्लू यादव निवासी पोखरियां थाना बरौंधा के ऊपर भी इनमी राशि बढ़ाई जा रही है।  सतना एसपी संतोष गौर ने बताया कि अभी इस पर 15 हजार रुपये है जिसे 30 हजार इनाम किया है रहा है। डकैत भोला पर थाना बरौंध, मझगांवा व सिंहपुर में हत्या , लूट व अपहरण के 9 मामले दर्ज हैं। यह डकैत एमपी क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व यह जेल भी गया था। जमानत पर छूटने के बाद जंगल में वारदात करने के लिए उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed