फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babu of Land Conservation Department did another feat, sent five lakhs to a close friends account by forging s

Exclusive: भूमि संरक्षण विभाग के बाबू ने एक और कारनामा, फर्जी हस्ताक्षर कर करीबी के खाते में भेजे पांच लाख

Thu, 21 Mar 2024 10:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर
रजत यादव, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Mar 2024 10:46 AM IST
सार

Kanpur News: बावन गांव में करीब 13 लाख रुपये और कोरियां गांव में करीब 28 लाख रुपये से काम कराने की परियोजना बनी थी।  शासन से जारी धनराशि में विभाग के बाबू दिलीप पटेल ने बावन गांव में करीब सात लाख रुपये का सही भुगतान और पांच लाख रुपये का भुगतान अपने करीबी के खाते में कर दिया था।

विज्ञापन
Babu of Land Conservation Department did another feat, sent five lakhs to a close friends account by forging s
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की योजना में प्रधान और परियोजना प्रभारी के फर्जी हस्ताक्षर कर छह लाख रुपये उड़ाने वाले भूमि संरक्षण विभाग के बाबू का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। उसने एक और गांव में फर्जी काम दिखाकर प्रधान और परियोजना अधिकारी के हस्ताक्षर कर अपने करीबी के खाते में पांच लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए।

विज्ञापन

इस प्रकार उसने 11 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा किया। अमर उजाला में मामला प्रकाशित होने के बाद विभाग ने मामले की जांच शुरू कराई तो यह फर्जीवाड़ा सामने आया है। भूमि संरक्षण विभाग में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जलागम विकास घटक परियोजना का संचालन दो वर्षों से किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसके तहत गंगा किनारे बसे गांवों की बंजर भूमि को उपजाऊ बनाया जाता है। इसमें विभाग मेड़बंदी, तालाब खोदाई और अन्य कच्चे काम कराता है।  योजना के तहत वर्ष 2022 में घाटमपुर ब्लॉक की बावन ग्राम पंचायत में 750 हेक्टेयर और कोरियां गांव में करीब 600 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई थी।

फर्जी काम दिखाकर किया गया भुगतान
बावन गांव में करीब 13 लाख रुपये और कोरियां गांव में करीब 28 लाख रुपये से काम कराने की परियोजना बनी थी।  शासन से जारी धनराशि में विभाग के बाबू दिलीप पटेल ने बावन गांव में करीब सात लाख रुपये का सही भुगतान और पांच लाख रुपये का भुगतान अपने करीबी के खाते में कर दिया था। इसी तरह कोरियां गांव में 28 लाख रुपये का सही भुगतान हुआ, लेकिन पांच लाख रुपये का फर्जी काम दिखाकर भुगतान कर दिया।

विज्ञापन

तीन सदस्यीय जांच कमेटी फर्जीवाड़े की जांच कर रही है। सभी परियोजनाओं में किए गए भुगतान की जांच होगी। धनराशि सामने आने के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।  -आरपी कुशवाहा, भूमि संरक्षण अधिकारी

मामला संज्ञान में है। सीडीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसकी गंभीरता से जांच होगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  -राकेश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed