फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Babies born with low birth weight may develop fatty liver later

Kanpur News: कम वजन के पैदा होने वाले बच्चों को बाद में होता फैटी लिवर

Tue, 08 Apr 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Babies born with low birth weight may develop fatty liver later
कानपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. राज तिलक ने कहा कि बच्चों और महिलाओं की सेहत पर सबसे कम ध्यान दिया जा रहा है। इनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की नुमाइंदगी करने वाला कोई नहीं। जो शोर करते हैं, उनके लिए ही योजनाएं बनती हैं। उन्होंने बताया कि कम वजन के पैदा होने वाले बच्चों को आगे चलकर डायबिटीज, फैटी लिवर, हाइपरटेंशन की दिक्कत अधिक होती है।
विज्ञापन

आंकड़ों के हवाले से डॉ. तिलक ने बताया कि अभी भी 16.5 फीसदी टीन ऐज प्रेगनेंसी होती हैं। कम उम्र में लड़की मां बनती है, अधिक बच्चे पैदा करती है तो उसकी सेहत खराब होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे को कुपोषण मां के पेट से होता है। ऐसे बच्चे कम वजन के पैदा होते हैं। इनके शरीर की प्रोग्रामिंग ऐसी होती है कि बड़े होने पर बीमारियों का खतरा रहता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि ऐसी दिनचर्या और खानपान अपनाना चाहिए जिससे बीमारियां दूर रहें। इस मौके पर डॉ. संगीता आर्या, प्रोफेसर बीआर कुशवाह, प्रधानाचार्य डॉ. नवीन, डॉ. सोनिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed