फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   b tech mba student job security btc course

मझधार में फंसे बीटेक-एमबीए पास स्टूडेंट, जॉब सिक्योरिटी के चक्कर में पहुंचे बीटीसी करने

Thu, 29 Sep 2016 04:39 PM IST
दिलीप सिंह
दिलीप सिंह Updated Thu, 29 Sep 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
b tech mba student job security btc course
डेमो पिक
बेरोजगारी व जॉब सिक्योरिटी के चलते भारी संख्या में इंजीनियर और मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके छात्रों ने बीटीसी (बैचलर ऑफ टीचिंग सर्टिफिकेट) की ओर रुख किया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 100 सीटों के अलावा निजी कॉलेजों की 1500 सीटों पर इस वर्ष बीटीसी प्रशिक्षण लेने के लिए सैकड़ों इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट डिग्री धारक ने एडमिशन लिया है।
विज्ञापन

 

इनमें बर्रा सात निवासी जितेंद्र मिश्रा ने बताया कि बीटेक करने के बाद यूपी से बाहर 12 हजार की जॉब मिली थी। डेढ़ साल नौकरी करने के बाद अब इंजीनियरिंग में कोई भविष्य नहीं दिख रहा है, इसलिए बीटीसी कर शिक्षक बन जाऊंगा। वहीं, शास्त्री नगर निवासी कीर्ति अवस्थी को एक बड़े निजी मैनेजमेंट संस्थान से एमबीए की डिग्री लेने के बाद भी जॉब नहीं मिली तो उन्होंने भी बीटीसी की ओर रुख किया। 

विज्ञापन

 

शिक्षक भर्ती के लिए उन्हें प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की यूपी-टीईटी या सीटीईटी भी पास करनी होगी। बीटीसी का कोर्स दो साल का होता है। निजी कॉलेज की फीस करीब 42 हजार सालाना है। वहीं सरकारी फीस लगभग 8000 रुपये है। इसलिए सरकारी कालेज में मारामारी रहती है। वहीं सीटें सीमित होने से निजी कॉलेजों ने सीटों की बोली लगानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed