फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   जय के दो करीबी भी विकास के थे पार्टनर,दोनों पुलिस की रडॉर पर

जय के दो करीबी भी विकास के थे पार्टनर,दोनों पुलिस की रडॉर पर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
जय के दो करीबी भी विकास के थे पार्टनर,दोनों पुलिस की रडॉर पर
जय के दो करीबी भी विकास के थे पार्टनर,दोनों पुलिस की रडॉर पर - विकास के काली कमाई का रुपये से खरीदी करोड़ों की संपत्ति माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई के दो अन्य करीबी भी पुलिस की रडॉर पर आ गए हैं। दोनों जय के साथ विकास के कई कामों में पार्टर थे। इन लोगों ने विकास की काली कमाई को सिर्फ ब्याज में ही नहीं, पेट्रोलपंप से लेकर करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदने में भी लगाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जय से पूछताछ और उसकी कॉल डिटेल से पनकी के एक पेट्रोप पंप संचालक का नाम सामने आया है। जय के साथ मिलकर इसने कुछ समय पहले ही पनकी में करोड़ों की कीमत का पेट्रोपंप, एक दो करोड़ के कीमत की कोठी और करोड़ों की संपत्ति खरीदी थी। जय की तरहप्राइवेट नौकरी करता था। लेकिन विकास के संपर्क में आने के बाद वह भी सौ करोड़ से ज्यादा का मालिक बन गया है। ये दोनों एक साथ कुछ माह पहले ही दुबई गए थे। दोनों के फोटो भी सामने आई हैं। जय की गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में आए उसके साथी ने बचने के लिए अपनी फेसबुक प्रोफाइल भी डिलीट कर दी है। इसी तरह एक नोएडा का बड़े उद्योगपति का भी नाम सामने आया है। जो पहले कानपुर था, लेकिन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज होने के बाद उसने कानपुर छोड़ नोएडा में व्यापार शुरू कर दिया। मौजूदा समय में वह भी करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। इसके साथ ही जय के कई करीबी जो विकास दुबे के सीधे संपर्क में थे, वह भी जांच के दायरे में आए हैं। पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed