फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   B.Ed degree holder teacher's was obtained final notice of dismissal

एसआईटी की जांच में दोषी मिले 30 बीएड डिग्री धारक शिक्षक, बर्खास्त कर एफआईआर के आदेश

Sat, 14 Sep 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Sep 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
B.Ed degree holder teacher's was obtained final notice of dismissal
बर्खास्त होंगे शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-05 में बीएड डिग्री हासिल कर सहायक अध्यापक पद पर भर्ती होने वाले 30 शिक्षकों के कागजों में हेरफेर मिलने के बाद बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने बीएसए को जारी पत्र में बैठक आयोजित कर एफआईआर, वेतन रोकने व बर्खास्तगी की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि एसआईटी( विशेष अनुसंधान दल) की रिपोर्ट में दोषी पाए गए फर्जी/टैंपर्ड कार्मिकों के विरुद्ध तत्काल वेतन रोकने, एफआईआर दर्ज करने व बर्खास्तगी की कार्रवाई को अमल में लाया जाए। वह अपने स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर लें।
विज्ञापन

बर्खास्तगी के अंतिम नोटिस के बाद 29 ने भेजा स्पष्टीकरण, स्पष्टीकरण देखने के बाद होगी बर्खास्तगी की कार्रवाई

पत्र में कहा गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही से न्यायालय से राहत प्रदान होती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला स्तर के अधिकारियों व जिला प्रशासन की होगी। कार्रवाई की प्रक्रिया से एक सप्ताह के अंदर अवगत कराया जाए। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने कहा कि इस मामले को लेकर सोमवार को खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। दोषी कार्मिकों को बर्खास्त करने व वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-05 में बीएड की डिग्री हासिल कर सहायक अध्यापक पद पर भर्ती होने वाले तीस शिक्षकों के कागजों में हेरफेर मिलने के बाद आठ सितंबर को बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। 29 ने अपना स्पष्टीकरण विभाग को भेज दिया है। एक नोटिस पता गलत होने से बैरंग हो गया।

इस मामले की एसआईटी ने जांच पूरी कर रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दी थी। बेसिक शिक्षा सचिव के निर्देश के बाद इन्हें नोटिस जारी किया गया था। बर्खास्तगी का अंतिम नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि 29 शिक्षकों के स्पष्टीकरण आ गए हैं। पता गलत होने से एक रजिस्ट्री लौट आई है। पते के कागजों का मिलान किया जा रहा है। नोटिस को दोबारा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed