{"_id":"8ed0ec873973ab5ee2bbb81b0caff9d5","slug":"azam-sarcasm-on-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पहले मुख्तार और शाहनवाज की घर वापसी कराए ः आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पहले मुख्तार और शाहनवाज की घर वापसी कराए ः आजम
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 31 Dec 2014 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भाजपा और संघ पहले मुख्तार अब्बास नकवी और सैयद शाहनवाज हुसैन की घर वापसी कराए। आगरा में जिन लोगों को घर वापसी करते दिखाया गया उनको कम से कम नए कपड़े तो पहनवा देते। धर्म परिवर्तन पर भाजपा और संघ पूरे देश में माहौल खराब कर रही है।’
नगर विकास और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने मंगलवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर भाजपा और संघ को घेर कर कई कटाक्ष किए। आजम यहां कर्नलगंज में अपने दोस्त डब्लूएच फारूकी की पत्नी नजरुल सबा के निधन पर पुरसा देने आए थे।
उन्होंने कहा जहां पर भी कोई धर्म परिवर्तन के नाम पर तनाव पैदा करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है। नैनी डीम्ड यूनिवर्सिटी में हमले का भी आरोप उन्होंने भाजपा और संघ पर ही लगाया।
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे की प्रतिमा लगाने और मंदिर बनवाने के सवाल पर उन्होंनेे कहा कि वह भाजपा और संघ वालों के लिए मोअज्जिज हैं। उसका जहां चाहे मंदिर बनवाएं लेकिन किसी मंदिर को तोड़कर न बनवाएं।
राज्यपाल राम नाईक के उनके खिलाफ बयान देने के सवाल पर कहा कि वह महामहिम हैं उनके बारे में क्या बोल सकते हैं। आतंकवादियों को हवाई जहाज से कंधार छोड़ने भी भाजपा सरकार के ही मंत्री गए थे।
एक घंटे तक शहर में रुके आजम ने एएमयू के पूर्व वाइस चासंलर सैयद हामिद अली के निधन पर शोक जताया। इस दौरान विधायक सतीश निगम, नगर आयुक्त उमेश सिंह, एडीएम अविनाश सिंह, सपा नेता रियाजुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
दुबई जाएंगे आजम
दुबई सरकार की ओर 19 से 21 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने को नगर विकास मंत्री आजम खां दोस्त आफाक के साथ जाएंगे। आवास में बातचीत के दौरान इसका कार्यक्रम तय किया गया।
मंत्री ने इस दौरान उमरा करने की भी इच्छा जाहिर की लेकिन बताया गया कि तीसरे देश को वीजा देने पर रोक की वजह से सऊदी अरब नहीं जा सकते हैं।