{"_id":"5cb5eae3bdec22142a7216ce","slug":"azam-khan-statement-on-jayaprada","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयाप्रदा पर आजम खां के बयान से मची यूपी की राजनीति में हलचल, अब इस महिला विधायक ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयाप्रदा पर आजम खां के बयान से मची यूपी की राजनीति में हलचल, अब इस महिला विधायक ने उठाई आवाज
Tue, 16 Apr 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 16 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : self
सपा नेता आजम खां के जयाप्रदा पर दिए गए बयान के बाद यूपी की सियासी हवा कुछ बदल सी गई है। आजम खां इस मामले में चारो ओर से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। कानपुर में आजम खां पर एफाआईआर दर्ज होने के बाद अब इटावा की एक विधायक ने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अपनी आवाज बुलंद की है।
इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया ने रामपुर से सपा व बसपा गंठबंधन के प्रत्याशी आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी पर रोष जताया है। उन्होंने आजम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंगलवार को एसएसपी को ज्ञापन दिया है।

Trending Videos
जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान
जयाप्रदा
- फोटो : Instagram
सदर विधायक सरिता भदौरिया ने एसएसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि आजम खां ने जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है। उनका ये बयान आचार संहिता का उल्लंघन है।
सरिता ने ज्ञापन में कहा कि आजम का बयान उनकी सोच को दर्शाता है। आजम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि विधायक सदर सरिता भदौरिया ने ज्ञापन दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है।
सपा नेता आजम खां की रामपुर से भाजपा प्रत्याशी पर की गई टिप्पणी पर कनपुर भाजपा महिला मोर्चा ने जमकर विरोध किया। इस संबंध में अकबरपुर लोकसभा के क्षेत्रीय कार्यालय की बैठक में कहा गया कि सपा की डिंपल और बसपा की मायावती महिला होने के बावजूद आजम की टिप्पणी पर चुप्पी साधे हुए हैं, यह ठीक नहीं है। इसी तरह महिला मोर्चा जिला इकाई ने भी विरोध किया।