फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayushman cards are not being made, population of more than five lakh is troubled

Kanpur: सर्वर धीमा…नहीं बन पा रहे आयुष्मान कार्ड, पांच लाख से अधिक की आबादी है परेशान, जिम्मेदारों ने कहा ये

Sat, 14 Sep 2024 03:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:34 PM IST
सार

Kanpur News: नोडल अधिकारी आयुष्मान ने बताया कि कुल आयुष्मान कार्ड में कार्डधारक का नाम या सदस्यों के नाम में गड़बड़ी होने पर कार्डधारक को कार्यालय की ओर से एक फॉर्म दिया जाएगा। उसे भरकर स्टांप पेपर लगाकर जमा करना होगा।

विज्ञापन
Ayushman cards are not being made, population of more than five lakh is troubled
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कानपुर में फजलगंज निवासी संदीप गुप्ता आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परेशान हैं। बताया कि बार बार सर्वर डाउन होने की बात कह वापस कर दिया जाता है। वहीं, बर्रा-आठ निवासी शिवम ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में उनकी मां का नाम गलत हो गया है। कैफे में ठीक कराने , तो पता चला कि अब ये ठीक नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

ये सिर्फ इनकी समस्या नहीं है। इस तरह के सैकड़ों लोग परेशान हैं। वे नाम सुधरवाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया जिनके नाम में गड़बड़ियां हैं वे सीएमओ कार्यालय में शिकायत करें। उनकी शिकायत शासन भेजी जाएगी। बताया कि आयुष्मान कार्ड पोर्टल की सर्विस चल रही है। इससे पोर्टल धीमा या बंद चल रहा है।
विज्ञापन

डेढ़ महीने से ये दिक्कत आ रही है। वहीं, डिप्टी सीएमओ और नोडल अधिकारी आयुष्मान के डॉ. एसपी यादव ने बताया कि कुल 12 लाख 74 हजार लाभार्थी कानपुर जनपद में हैं, उसके सापेक्ष करीब साढ़े सात लाख कार्ड बन गए हैं। आयुष्मान कार्ड में कार्डधारक का नाम या सदस्यों के नाम में गड़बड़ी होने पर कार्डधारक को कार्यालय की ओर से एक फॉर्म दिया जाएगा। जिसे भरकर स्टांप पेपर लगाकर जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed