फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ayodhya Cantt and Anand Vihar super fast train not stagnant in Etawah

Kanpur News: अयोध्या कैंट व आनंद विहार सुपर फास्ट ट्रेन का इटावा में नहीं हो रहा ठहराव

Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Cantt and Anand Vihar super fast train not stagnant in Etawah
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने अगस्त में अप-डाउन में दो ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों का इटावा जंक्शन में ठहराव नहीं हो रहा है। इन ट्रेनों को इटावा की जगह टूंडला में रोका जा रहा है। स्थानीय लोगों ने एडीआरएम ने इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने अगस्त में त्योहारी सीजन के चलते कई ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इसमें ट्रेन संख्या 19201/19202 अयोध्या कैंट साप्ताहिक ट्रेन का संचालन किया था। यह ट्रेन अयोध्या कैंट से भावनगर टर्मिंनल तक जाती है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल के बाद सीधे टूंडला रुकती है। इटावा जंक्शन पर इसका ठहराव नहीं हो रहा है। इसी तरह ट्रेन 04145/04146 सूबेदारगंज-आनंद बिहार सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन ठहराव नहीं है जबकि यह ट्रेन टूंडला में रुकेगी। अप डाउन में इन ट्रेनों का इटावा स्टॉप नहीं दिया गया है। इससे यहां के लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने अभी हाल में आए एडीआरएम नवीन प्रकाश को ज्ञापन देकर इन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। उन्होंने लोगों की समस्या को सुनकर जल्द ही डीआरएम के समक्ष रखकर उसका निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed