फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   award

खूब हुई पैदावार, किसान का सपना हुआ साकार

Thu, 24 Dec 2020 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
award
award - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर बुधवार को जिले के चार किसानों को मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर की चाबी और प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएम के हाथों ट्रैक्टर की चाबी पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि पुखरायां मंडी समिति से संबंधित तीन किसानों को कूपन ड्रा से पुरस्कार स्वरूप ट्रैक्टर मिले हैं। बुधवार को लखनऊ के राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अतिथिगृह में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

पुखरायां मंडी और मूसानगर उपमंडी से संबंधित किसान गल्ला मंडी में लाकर बेचने वाले किसानों को कूपन जारी किए गए थे। जिनका ड्रा निकाला गया। जिसमें पुखरायां के दलेल नगर निवासी रामसनेही, घाटमपुर के बारा दौलतपुर निवासी प्रदीप कुमार, भिटरिया निवासी श्रीराम व रूरा के राजेंद्र कुमार को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इधर, किसान दिवस पर बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। दलेल नगर निवासी किसान रामसनेही की पत्नी राम मूर्ति ने बताया कि उसके पति के नाम 18 बिसवा जमीन है। पति का मन कृषि कार्य में ही लग रहा था। जिसको बढ़ावा दिया। इस कार्य में उसके दो बेटे मनफूल व सलमान ने भी पिता के साथ खेती में सहयोग किया। बटाई और बलकट लेकर 30 बीघे खेती करते हैं। ट्रैक्टर से किराये पर जुताई कराते रहे। बताया कि कभी सोचा भी नहीं था कि उनके पास ट्रैक्टर होगा। ट्रैक्टर ऋाण के लिए पर्याप्त जमीन भी नहीं थी। आज किस्मत से मुख्यमंत्री हाथों यह सपना साकार हुआ है। मंडी सचिव सुधीर सिंह ने बताया पुखरायां मंडी से ज्यादा से ज्यादा किसानों को उपहार योजना के कूपन दिए गए। जिसमें 41 किसानों को लाभान्वित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed