फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   award

चौधरी चरण सिंह ने किसानों का किया उत्थान : विधायक

Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
award
महिला किसान को सम्मानित करती विधायक, जिलाध्यक्ष, डीएम व सीडीओ। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती स्थित ईको पार्क सभागार में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस मनाया गया। यहां सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों की प्रगति के लिए कदम उठाए। कहा कि भाजपा की सरकार भी किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार काम कर रही है। समारोह में बेहतर उत्पादन करने वाले 82 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें पंद्रह महिला किसान भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर जनप्रतिनिधियों, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ सौम्या पांडेय, उपनिदेशक कृषि विनोद यादव व जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल आदि ने माल्यार्पण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि एक देश एक बाजार की व्यवस्था के लिए नये कृषि कानून बनाए गए हैं। किसान सम्मान निधि की किस्त 25 दिसंबर को फिर किसानों को भेजी जाएगी। जालौन गरौठा सांसद भानु प्रताप वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसौदिया ने जमींदारी उन्मूलन और किसानों के हित के कार्यों को याद किया। किसान मेले में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कृषि, उर्वरक, रसायन, उद्यान, मत्स्य, पशु चिकित्सा, कृषि रक्षा आदि के स्टाल देखे।
विज्ञापन

ये किसान हुए सम्मानित
खरीफ वर्ष 2020-21 में धान व उर्द का बेहतर पैदावार करने वाले छतेनी निवासी रशीद अहमद आजाद को प्रथम व सिठमरा की पान कुमारी को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। संदलपुर के किसान बाबूलाल को उर्द उत्पादन में प्रथम, अमरौधा के श्याम सुंदरपुर के किसान योगेश कुमार को द्वितीय पुरस्कार मिला। औद्यानिक फसलों में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन करने वाले किसान नंदना के सुशील कुमार को धनियां उत्पादन में प्रथम पुरस्कार और डिलौलिया, बांगर के धनीराम को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मिर्च उत्पादन में देवकली की सरला देवी को प्रथम व जसौरा के विजय नारायण को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। मुर्रा की सुधा देवी को फूल गोभी उत्पादन में प्रथम व इसी गांव के विजय सिंह को द्वितीय पुरस्कार मिला। देवकली के अयोध्या प्रसाद को टमाटर में प्रथम व आलमपुर खेड़ा निवासी मुंशीलाल द्वितीय पुरस्कार दिया गया। कुल 82 किसानों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार में 7 हजार, द्वितीय पुरस्कार में 5 हजार रुपये सम्मानित किसानों के बैंक खाते में भेेजे जाएंगे। तीन स्वयं सहायता समूह की महिला समूहों को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। यहां जिला भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed