{"_id":"59a2fde64f1c1b6f178b46fd","slug":"avoid-accident-express-trains-with-loader-in-unnao","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में एक्सप्रेस ट्रेन लोडर से भिड़ने से बची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में एक्सप्रेस ट्रेन लोडर से भिड़ने से बची
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन सौ मीटर दूर थी जब लोडर क्रासिंग पर फंस गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में रेल हादसे की पुनरावृत्ति उन्नाव में होते बची। वाकया उस समय का है जब शहर की लोकनगर रेलवे क्रासिंग की टूटी सड़क में फंसकर एक लोडर ट्रैक के बीचोबीच खड़ा हो गया। गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस को दूर से आते देख गेटमैन के हाथपांव फूल गए और आनन-फानन में आउटर पर ट्रेन रुकवाई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। डीआरएम ने मामले की जांच की बात कही है।
उन्नाव में रविवार दोपहर 2:40 बजे लोकनगर रेलवे क्रासिंग से शटरिंग का सामान लादकर जा रहा लोडर क्रासिंग के पास टूटी सड़क में फंसकर ट्रैक पर खड़ा हो गया। तभी डाउन ट्रैक पर गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस आने का सिग्नल हो गया। ट्रेन व लोडर में करीब सौ मीटर की दूरी देख गेटमैन रामऔतार व पीयूष अवस्थी ने अधिकारियों के जरिये चालक से संपर्क किया और ट्रेन रोकने को कहा।
विज्ञापन
कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने बताया कि मेंटेनेंस की जिम्मेेदारी रेल पथ विभाग की है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जाएगी। डीआरएम लखनऊ मंडल सतीश कुमार ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अब इसकी पूरी जांच कराकर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सूरत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जल्द ही रेलवे क्रासिंग मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी।
-उन्नाव में क्रासिंग पर लोडर फंसा, आउटर पर रोकी गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस
- शहर की लोकनगर क्रासिंग की घटना, डीआरएम ने जांच की बात कही
- नहीं बंद हो सका रेलवे फाटक, चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा रोकी ट्रेन

चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर क्रासिंग से कुछ पहले ही आउटर पर ट्रेन रोकी। इमरजेंसी ब्रेक लेने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लोडर चालक किसी तरह से जल्द वाहन को निकाल मौके से भाग खड़ा हुआ। करीब दस मिनट बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो सकी। तब गेट मैन रामऔतार व पीयूष अवस्थी ने राहत की सांस ली।