फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Avantika inspired by case of Kulbhushan Jadhav, got 30 rank in clat, read success story

कुलभूषण जाधव के मामले से प्रेरित हुईं अवंतिका, क्लैट में हासिल की 30वीं रैंक, बनना चाहती हैं जज

Sat, 15 Jun 2019 01:48 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Avantika inspired by case of Kulbhushan Jadhav, got 30 rank in clat, read success story
अवंतिका अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव के मामले को देखकर कानपुर की अवंतिका तिवारी ने जज बनने का फैसला ले लिया। अवंतिका ने क्लैट 2019 में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


विष्णुपुरी निवासी अवंतिका तिवारी के पिता मनोज इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। खुद का बिजनेस शुरू किया है। मां डॉ. मंजू तिवारी डीएवी कॉलेज में इंग्लिश की प्रोफेसर हैं। अवंतिका बताती हैं कि 12वीं में पढ़ाई के दौरान उन्होंने कुलभूषण जाधव के मामले की अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में सुनवाई देखी।
विज्ञापन

हरीश साल्वे कुलभूषण के वकील थे। साल्वे की दमदार याचिका को देख अवंतिका ने लॉ करने का फैसला लिया। स्वराज पब्लिक स्कूल से 2018 में 12वीं की परीक्षा 96 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की। 10वीं में 96 प्रतिशत अंक थे।

बाबा भी वकील, एनएलयू बंगलुरु से करेंगी पढ़ाई
अवंतिका के बाबा आदित्य शंकर वाजपेयी बाबा भी जिला न्यायालय में अधिवक्ता हैं। अवंतिका बताती हैं कि उन्हें एनएलयू बंगलुरु से ऑफर आ चुका है। वह एडमिशन लेंगी। एनएलयू दिल्ली की प्रवेश परीक्षा में भी उन्होंने ऑल इंडिया 97 रैंक और एनएचसीटी में 167 रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed