फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Automatic washing plant being built in Metro Depot

यूपी: इटली के ब्रश पांच मिनट में धुल देंगे पूरी मेट्रो ट्रेन, डिपो में बनाया जा रहा आटोमेटिक वाशिंग प्लांट

Thu, 16 Dec 2021 10:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Dec 2021 10:28 AM IST
सार

यूपीएमआरसी ने देश में पहली बार ट्विन पियर कैप का इस्तेमाल कर वाशिंग प्लांट तैयार किया है। इनमें इटली के ब्रश लगेंगे। इन ब्रश से बुलेट ट्रेनों की भी सफाई होती है।

विज्ञापन
Automatic washing plant being built in Metro Depot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिपो में मेट्रो ट्रेनों की सफाई इटली के ब्रश से होगी। ब्रश मंगाए गए हैं। डिपो में आटोमेटिक वाशिंग प्लांट लगाया जा रहा है। गीता नगर स्टेशन से डिपो में पहुंचते ही वाशिंग प्लांट में धुलती हुई ट्रेन आगे बढ़ेगी। करीब पांच मिनट में पूरी ट्रेन की धुलाई हो जाएगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि धुलाई में इस्तेमाल होने वाला पानी बर्बाद नहीं होगा। बार-बार उपयोग में लाया जाता रहेगा। यूपीएमआरसी ने देश में पहली बार ट्विन पियर कैप का इस्तेमाल कर वाशिंग प्लांट तैयार किया है। इनमें इटली के ब्रश लगेंगे। इन ब्रश से बुलेट ट्रेनों की भी सफाई होती है।
विज्ञापन


ब्रशों के बीच से तीन किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन गुजरेगी और धुलती जाएगी। आगे लगे ब्रश ट्रेन को सुखाने का काम करेंगे। इसके अलावा पानी को शोधित कर दोबारा उपयोग लायक बनाने के लिए दो ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किए गए हैं। केमिकल युक्त पानी को शोधित करने के लिए 70 हजार लीटर प्रतिदिन की क्षमता का एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी तैयार
डिपो से निकलने वाले गंदे पानी को शोधित करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी बनाया गया है। सीवेज को भी शोधित कर सिंचाई आदि के लिए उपयोग में लाया जाएगा। प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 10 हजार लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed