फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Authorities resolve dispute over installation of statue

अधिकारियों ने सुलझाया प्रतिमा स्थापना का विवाद

Sun, 29 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Authorities resolve dispute over installation of statue
चुर्खी गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : ORAI
महेबा। देवी प्रतिमा रखने को लेकर मंदिर के महंत व ग्रामीणों के बीच रहे विवाद को देखते हुए अधिकारियों ने शनिवार को दोनों पक्षों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी व पुलिस तैनात कर दी है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों को राजी कर लिया गया है। दुर्गा प्रतिमा उसी स्थान पर रखी जाएगी।
विज्ञापन

चुर्खी गांव में स्थापित पुराने मंदिर परिसर में रामलीला भवन बना है। जिसमें छह वर्ष पहलेे से गांव के लोगों में देवी प्रतिमा की स्थापना शुरू कर दी थी। पहले मंदिर की पूजा पुजारी शालिग्राम करते थे। छह माह पहले गांव के कुछ लोगों ने गांव के ही युवक राघवदास को मंदिर का महंत घोषित कर दिया था। जिसको लेकर गांव के कुछ लोगों ने विरोध भी किया था, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया था। कुछ दिन पहले महंत ने रामलीला भवन में दुर्गा प्रतिमा स्थापित न करने की घोषणा कर दी। जिसको लेकर गांव के लोगों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने महंत व उनके सहयोगियों को बुलाकर प्रतिमा स्थापना में अवरोध उत्पन्न न करने की हिदायत दी थी। बीती मंगलवार को गांव के कुछ लोगों ने महंत को आगे कर मंदिर में अखंड रामायण पाठ की शुरुआत करा दी और स्थापना स्थल पर कीचड़ और गंदगी करा दी। इसको लेकर ग्रामीणों ने डीएम व एडीएम से मिलकर शिकायत की थी। जिसको लेकर एडीएम प्रमिल कुमार, एसडीएम कालपी भैरपाल, सीओ कालपी संजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया बुझाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कालपी के बनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुनादास बड़े स्थान के महंत रामकरनदास ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर वहां हो रहे अखंड रामायण पाठ को वहां से दूसरे स्थान पर स्थापित करा दिया और मूर्ति स्थापना जगह की साफ सफाई भी शुरू करवा दी है। इसी को लेकर अधिकारियों ने गांव किसी प्रकार का विवाद न हो इसको लेकर डीएम ने शनिवार को एक प्लाटून पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed