{"_id":"614af62d8ebc3eb7806b830b","slug":"auraiya-youth-commits-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: कहासुनी के बाद युवक ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: कहासुनी के बाद युवक ने दी जान, घर में फंदे पर लटका मिला शव
Wed, 22 Sep 2021 02:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 02:54 PM IST
सार
परिजनों ने बताया कि युवक शराब पीकर रात में आया था। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इस पर युवक ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के औरैया जिले में डॉक्टर का पुर्वा निवासी युवक ने मंगलवार देर रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मंगलवार रात युवक के शराब पीकर आने और कहासुनी होने की बात कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डॉक्टर का पुर्वा निवासी मंगल सिंह (35) पुत्र लाखन सिंह का शव मंगलवार रात लगभग नौ बजे घर में बल्ली पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। मंगल कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी ने खिड़की से झांककर देखा।
पति का शव देखकर उसके होश उड़ गए। घर पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रात में पहुंची कोतवाली पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला। एसआई प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि युवक मजदूरी करता था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह शराब पीकर रात में आया था। किसी बात को लेकर परिवार में कहासुनी हो गई थी। इस पर युवक ने फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि मृतक युवक का पिता लाखन सिंह पहले से ही किन्नर की हत्या के मामले में डेढ़ साल से जेल में है। मृतक के तीन बच्चे हैं।