{"_id":"61934c2cb6d7f90813374cf6","slug":"auraiya-wheel-of-a-goods-train-derailed-from-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतरा, एक घंटे बाधित रहा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतरा, एक घंटे बाधित रहा मार्ग
Tue, 16 Nov 2021 11:44 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:44 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में पाता रेलवे स्टेशन के पास डाउन रेल ट्रैक की लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को आगे बढ़ाते ही पीछे लगे गार्ड के डिब्बे का एक पहिया ट्रैक से उतर गया। जिससे एक घंटे तक लूप लाइन का ट्रैक बाधित रहा।
सुबह लगभग सवा 4 बजे के करीब कानपुर जाने के लिए खड़ी मालगाड़ी को चालक ने जैसे ही आगे बढ़ाया, तभी तेज झटके के साथ एक पहिया ट्रैक से उतर गया। चालक ने वॉकी-टॉकी से स्टेशन और कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे अफसरों ने मालगाड़ी के डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाकर रवाना किया। स्टेशन मास्टर फफूंद ने बताया कि कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।