फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya killer bride conspiracy was hatched before marriage hydra owner husband had attacked on the 14th day

Killer Bride: शादी से पहले ही रच ली थी साजिश, 14वें दिन कराया था हाइड्रा मालिक पति पर हमला, ये था मामला

Fri, 04 Jul 2025 06:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Jul 2025 06:44 AM IST
सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र के खेत में 19 मार्च को खून से लथपथ मिले हाइड्रा चालक की मौत की साजिश उसकी नई नवेली पत्नी ने ही रची थी। परिजनों की पसंद से करवाई गई शादी से खफा महिला ने शादी के 15वें दिन ही प्रेमी के साथ मिलकर भाड़े के शूटरों को सुपारी दी थी। सुपारी शादी के दौरान मुंह दिखाई में मिले रुपयों से दी गई थी।

विज्ञापन
Auraiya killer bride conspiracy was hatched before marriage hydra owner husband had attacked on the 14th day
औरैया की कातिल दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में हाइड्रा मालिक हत्याकांड में पुलिस ने चमरौआ प्रधान रामू यादव के बयान लिए तो पूरे हत्याकांड की साजिश सामने आ गई। उसी ने बताया कि पूरे हत्याकांड की साजिश फिरोजाबाद में रची गई थी। इसकी पूरी तैयारी हाइड्रा मालिक दिलीप की पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी मनोज ने शादी पहले ही कर ली थी। रकम से लेकर असलहा भी तय कर लिए गए थे।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मैनपुरी जिले के थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी हाइड्रा चालक दिलीप को 19 मार्च को पीटकर मरणासन्न कर दिया था। इलाज दौरान 21 मार्च को उसकी मौत हो गई थी। वहीं, हत्याकांड के आरोपी चमरौआ के प्रधान रामू यादव ने आत्मसमर्पण के बाद पुलिस को दिए बयान में पूरा राज खोल दिया। उसने बताया कि उसके पिता खेती करते हैं।

विज्ञापन

Auraiya killer bride conspiracy was hatched before marriage hydra owner husband had attacked on the 14th day
औरैया की कातिल दुल्हन - फोटो : amar ujala

एक साथ जीने-मरने की कसम खाई थी
वह वर्ष 2021 में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुआ था। दुर्लभ उर्फ श्यामू उर्फ पिंटू उसका सगा भाई है। उसके मौसेरे भाई अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज का सियापुर की प्रगति से प्रेम संबंध थे। चार्जशीट में दर्ज है कि शादी के तीन वर्ष पहले दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसम खाई थी। प्रगति की शादी उसकी बड़ी बहन के देवर हाइड्रा मालिक दिलीप के साथ पांच मार्च 2025 को हुई थी।

Auraiya killer bride conspiracy was hatched before marriage hydra owner husband had attacked on the 14th day
औरैया की कातिल दुल्हन - फोटो : amar ujala

फिर संपत्ति बेचकर दोनों शादी कर लेंगे
इससे अनुराग उफ बबलू परेशान रहने लगा, हालांकि अनुराग ने प्रगति की रोकने का पूरा प्रयास किया था, मगर वो उसमें कामयाब नहीं हुआ। ऐसे में शादी से पहले ही अनुराग और प्रगति ने प्लान बना लिया था कि यदि उसकी शादी दिलीप से हो जाए, तो दोनों दिलीप को मरवाकर फिंकवा देंगे। फिर विधवा से कोई शादी नहीं करेगा। दिलीप के हिस्से की संपत्ति बेचकर दोनों शादी कर लेंगे।

विज्ञापन

Auraiya killer bride conspiracy was hatched before marriage hydra owner husband had attacked on the 14th day
व्हील चेयर पर बैठे दुर्लभ व शिवम - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
मैनपुरी जनपद के निवासी दिलीप यादव दिबियापुर में हाइड्रा मशीन का कारोबारी था। उसकी पांच मार्च को सियापुर गांव निवासी प्रगति के संग शादी हुई थी। शादी के बाद 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र में पटना नहर पुल किनारे कुछ लोगों ने दिलीप पर हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया था। कई दिनों तक इलाज के दौरान उसकी सांसें उखड़ गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed