फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya: Drunken station master fell asleep, Delhi-Howrah route was interrupted for one and a half hours

औरैया: नशे में धुत पड़े रहे स्टेशन मास्टर, दिल्ली-हावड़ा रूट दो घंटेे बाधित, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Fri, 16 Jul 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 16 Jul 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Drunken station master fell asleep, Delhi-Howrah route was interrupted for one and a half hours
ट्रेन - फोटो : amar ujala
मैंने थोड़ी सी चढ़ाई तो ऐसी चढ़ी, दुनिया जाए भाड़ में मुझे क्या पड़ी। फिल्मी गीत की यह पंक्तियां गुरुवार रात कंचौसी रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर पर चरितार्थ होते दिखीं। ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार नशे में धुत पड़े रहे। इससे अति व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रूट पर रात 12 बजे के बाद सिग्नल और लोकेशन न मिलने से कंट्रोल रूम में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


इस दौरान तीन एक्सप्रेस ट्रेनों समेत पांच मालगाड़ियों को फफूंद और झींझक स्टेशन के बीच रोक दिया गया। रात दो बजे के बाद रेल यातायात सामान्य किया जा सका। अनिरुद्ध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। गुरुवार की रात अनिरुद्ध कुमार शराब पीकर ड्यूटी करने पहुंचे। नशे की हालत में वह गहरी नींद में चले गए।
विज्ञापन


इस दौरान आटोमैटिक सिग्नल प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया। ट्रेन जाने के बाद सिग्नल लाल हो गए। इस रूट से होकर आने-जाने वाली ट्रेनों की जानकारी आगे के स्टेशन को नहीं मिल सकी। सिग्नल लाल होने से मगध, फरक्का व वैशाली एक्सप्रेस सहित पांच मालगाड़ियां फफूंद और झींझक रेलवे स्टेशन के बीच खड़ी हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रेल यातायात बाधित होने और स्टेशन से कोई लोकेशन न मिलने पर आननफानन में कंट्रोल रूम से स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय को सूचना दी गई। स्टेशन पहुंचे अधीक्षक को सहायक स्टेशन मास्टर नशे की हालत में पड़े मिले। इसके बाद अधीक्षक ने पूरी घटना उच्चाधिकारियों को दी और स्टेशन की कमान संभाली। रात दो बजे दिल्ली-हावड़ा रूट सामान्य हो सका।

मेडिकल के लिए टूंडला भेजा
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कंट्रोल से मिली सूचना के बाद वह कंचौसी स्टेशन पहुंचे थे। यहां ड्यूटी के दौरान सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार नशे की हालत में पड़े मिले। सुबह फफूंद स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह व कंचौसी स्टेशन अधीक्षक ने इसकी जानकारी आरपीएफ फफूंद को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने अनिरुद्ध को भागलपुर नई दिल्ली एक्सप्रेस से डीटीएम टूंडला मेडिकल के लिए भेजा है।

हो सकता था बड़ा हादसा
रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में ड्यूटी करने वाले सहायक स्टेशन मास्टर अनिरुद्ध कुमार को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रयागराज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके बाद विभागीय जांच बैठा दी गई है। स्टेशन पर की गई लापरवाही से पूरी रात रेलवे प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। इस स्थिति में कोई बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed