{"_id":"6a8574cb3aecb4c4790c4723","slug":"auraiya-double-murder-verdict-by-mp-mla-court-10-convicts-including-former-mlc-sentenced-to-life-imprisonment-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya Double Murder: एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya Double Murder: एमपी-एमएलए कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों को उम्रकैद
Wed, 19 Aug 2026 02:48 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:48 PM IST
सार
Auraiya News: औरैया के दोहरे हत्याकांड मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश ने फैसला सुनाते हुए पूर्व सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई संतोष पाठक, रामू पाठक समेत सभी 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Auraiya Double Murder
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले के सबसे चर्चित और सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड मामले में बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई व पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, भाई रामू पाठक समेत कुल 10 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इससे पूर्व एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश विनय प्रकाश ने सुनवाई पूरी करते हुए मामले से जुड़े सभी 10 आरोपियों कमलेश पाठक, संतोष पाठक, रामू पाठक, कुलदीप, विकल्प, आशीष दुबे, लला चौबे, शिवम अवस्थी, गनर अवनीश प्रताप सिंह और भागवत आचार्य राजेश शुक्ला को हत्या, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट के तहत दोष सिद्ध किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
कोर्ट परिसर में चाक-चौबंद सुरक्षा
लंच के बाद अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा का एलान किया। फैसले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए थे। फैसले के दौरान पुलिस और पीएसी बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।