{"_id":"61386b536469be5e7114c5da","slug":"auraiya-dead-body-of-youth-found-trapped-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: मवेशियों के बीच नहर में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: मवेशियों के बीच नहर में फंसा मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Wed, 08 Sep 2021 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:12 PM IST
सार
मवेशियों व युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। तेज बहाव की वजह से शव बहते हुए निचली नहर में आए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र में निचली गंगा नहर पुल के नीचे से तीन मरे मवेशी के बीच एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव पर नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर सीओ मुकेश प्रताप सिंह पहुंचे। उनके साथ मजिस्ट्रेट करन सिंह भी साथ रहे।
युवक के शव को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव इटावा की ओर से बहकर नहर में आया है।
फिलहाल, मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया जाएगा। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की जा रही है। युवक का शव मवेशियों के बीच फंसा हुआ था। सुबह पुल से निकल रहे वाहन सवारों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने सूचना दी।
विज्ञापन
इटावा पुलिस की मदद से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मवेशियों व युवक का शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। तेज बहाव की वजह से शव बहते हुए निचली नहर में आए हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।